जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) "गुरु बिन ज्ञान न उपजै, गुरु बिन मिले न मोक्ष । गुरु बिन लखै न सत्य को गुरु बिन मिटे न दोष।।" हमारे देश में हर साल 5 सितंबर को टीचर्स डे मनाया जाता है | साल 1962 में जब डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन ने भारत के दूसरे राष्ट्रपति के रूप में पदभार संभाला तो छात्र 5 सितंबर को एक विशेष दिन के रूप में मनाने की अनुमति मांगने के लिए उनके पास पहुंचे, तब डॉ. राधाकृष्णन ने ही इस दिन को शिक्षक दिवस के रूप में मनाने की बात कही थी ,तभी से हर साल 5 सितंबर को शिक्षक दिवस मनाया जाता है। यह बात चौमूं शहर के राधास्वामी बाग़ स्थित प्रिंस एजुकेशन ग्रुप द्वारा आयोजित शिक्षक दिवस समारोह के दौरान प्रिंस एजुकेशन ग्रुप के चेयरमैन कैलाश चौधरी ने कही |
हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी शिक्षकों के सम्मान में शिक्षक दिवस का अयोजन चौमूं क्षेत्र के सबसे बड़े एवं प्रतिष्ठित शिक्षा संस्थान प्रिंस एजुकेशन ग्रुप में किया गया। संस्था के सभी विद्यार्थियो के द्वारा सर्वप्रथम चेयरमैन कैलाश चौधरी का स्वागत तिलक लगाकर एवं केक काटकर किया ।इसके बाद प्रिंस स्कूल जयपुर के प्रिंसिपल अभिषेक ,प्रिंस इंटरनेशनल स्कूल के प्रिंसिपल ओपी पारीक, प्रिंस करियर इंस्टीट्यूट के एकेडमिक हेड राजवीर चौधरी और प्रिंस कॉलेज के कोऑर्डिनेटर डॉ.राजेश गौड़ का तिलक लगाकर स्वागत किया गया।
संस्था के चेयरमैन तथा प्राचार्यो के द्वारा समस्त अध्यापकों का स्वागत तिलक लगाकर एवं उन्हें सौभाग्य और समृद्धि का प्रतीक श्रीफल और शॉल प्रदान की गई। संस्था प्रधान द्वारा समस्त कर्मचारियों को भी सम्मान स्वरूप शॉल प्रदान की गई।
किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.





