उत्तर पश्चिम रेलवे मजदूर संघ ने UPS के विरोध में निकाली विशाल रैली

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

जयपुर (संस्कार सृजन) आज उत्तर पश्चिम रेलवे मजदूर संघ जयपुर मंडल द्वारा भारत सरकार द्वारा लाई गई यूनिफाइड पेंशन स्कीम (UPS) के विरोध को लेकर उत्तर पश्चिम रेलवे मजदूर संघ जयपुर मंडल कार्यालय से मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय तक विशाल रैली निकाली गई  | उसके पश्चात मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय पहुँच कर UPS विरोध सभा का आयोजन किया गया। 

इस विशाल रैली प्रदर्शन को लेकर उत्तर पश्चिम रेलवे मजदूर संघ जयपुर मंडल अध्यक्ष सौरभ दीक्षित का कहना है कि केंद्रीय मंत्री मंडल द्वारा दिनांक 24.08.2024 को सभी केंद्रीय कर्मचारियों के लिए एकीकृत पेंशन योजना (UPS) प्रारंभ करने की स्वीकृति दी गई लेकिन यह योजना भी NPS की तरह कर्मचारियो के साथ धोखा है क्योंकि इस योजना में भी कई कमियां होने के कारण यह पूरी तरह से सुरक्षित नही है | इसलिए अभी भी हमारी मुख्य मांग OPS की बहाली ही है।

मंडल मंत्री महेश शर्मा ने कहा कि यह समय संघर्ष का है अब लड़ाई करो मरो तक लड़नी पड़ेगी क्योंकि इस सरकार ने हर प्रकार से कमर्चारियों बेवकूफ बनाने का अथक प्रयास किया जा रहा है जब हमारा संगठन और हम सब रेल कर्मी OPS बहाली की मांग कर रही है तो फिर UPS का क्या महत्व है जो इसे लागू किया जा रहा है | केंद्र सरकार को NPS को ही नया स्वरूप देकर UPS के नाम पर कर्मचारी हितों को कुचल रही है। सभा को सम्बोधित करते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे मजदूर संघ के जोनल महासचिव विनोद मेहता ने कहा कि केंद्र सरकार कर्मचारी हितों पर कुठाराघात कर रही है और NPS ओर UPS में किसी प्रकार का ज्यादा कोई फर्क नही है | इसलिए हमारी OPS की मांग लगातार बनी हुई है और हमारा यह संघर्ष OPS को बहाल किया जाए या फिर UPS को OPS के समकक्ष बनाया जाए। अगर केंद्र सरकार की मंशा कर्मचारियो के हितों की रक्षा करना है और UPS लागू करना ही है तो इस UPS स्कीम में काफी कमियां है | जिन्हें संशोधन किया जाना चाहिए |

अन्य मांग इस प्रकार है :-

1. सेवानिवृति के समय कर्मचारी का अंशदान ब्याज सहित लौटाया जाए।

2. स्वेच्छिक सेवानिवृति VRS होते ही पेंशन आरम्भ की जाए |

3. अर्हक सेवा 25 वर्ष के स्थान पर 20 वर्ष की जाए |

4. प्रत्येक वेतन संशोधन के साथ पेंशन संशोधित की जाए |

5. ओ पी एस की भांति पेंशनधारियों की आयु 80 वर्ष ,85 वर्ष ,90 वर्ष व 95 वर्ष होने पर अतिरिक्त पेंशन का प्रावधान किया जाए।

इस दौरान उत्तर पश्चिम रेलवे मजदूर संघ के मंडल पदाधिकारी प्रवीण सिंह चौहान, मोहन पुनिया, सुनील यादव ,मनीष शर्मा, प्रमोद डांगी, दीपक वर्मा, लोकेश कसाना सहित सभी शाखाओं के पदाधिकारी याकत अली, बिमलेश शर्मा, राजेश मीना, अनवर हुसैन, राजेश जांगिड़, अर्जुन लाल कुमावत ,लोकेंद्र सिंह, फिरोज खान, सरोज धाकड़, मंजू मीना, सुमन चौधरी, बिमला चौधरी, नीलम जाटव, महेश शर्मा (सीएण्डडब्लू),लोकेश गोठवाल, पवन शर्मा, बाबूलाल चौधरी, मीठालाल मीना, विजेंद्र सैनी, विष्णु चौधरी सहित हजारों की संख्या में रेल कर्मी सभा मे शामिल हुए।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments