जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) कार्यालय बाल विकास परियोजना अधिकारी गोविंद गढ़ के तत्वावधान में बाल विकास परियोजना अधिकारी मनोरमा शर्मा ने बताया कि गोविंदगढ़ परियोजना के सभी 214 केंद्र पर 1 सितंबर से 30 सितंबर तक पोषण माह का आयोजन किया जा रहा है |
इस कार्यक्रम के तहत आज ईटावा सेक्टर के सभी 22 केंद्र की कार्यकर्ता द्वारा पोषण माह के अंतर्गत मोटे अनाज और वजन, लंबाई के विषय पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई है | महिला पर्यवेक्षक शांता सोनी ने बताया कि केन्द्रों में एक माह तक पोषण से संबंधित गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा |
किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.





