जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
जयपुर (संस्कार सृजन) डायरेक्टर भावना शर्मा ने बताया कि स्वामित्र भावना कौशल शिक्षा फाउंडेशन द्वारा आयोजित मिस्टर मिस एंड मिसेज ग्लैम ऑफ बॉलीवुड का आयोजन 14 सितंबर 2024 को वैशाली नगर स्थित महल रजवाड़ा रिसोर्ट में किया जा रहा है | जिसके पोस्टर का विमोचन पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने किया | जिसका आकर्षक केंद्र जानेमाने बॉलीवुड डायरेक्टर सुनीत कुमावत, मशहूर इंटरनेशनल कॉमेडियन वीआईपी, एस्ट्रोलोजर महावीर कुमार सोनी, टीवी जगत को अदाकारा सीमा, मशहूर क्लासिकल सिंगर जितेन्द्र राणा, उषा जैन एवं निरंतर राजस्थानी फिल्मो के लिये हर समय तत्पर रहने वाले मशहूर डायरेक्टर और राइटर सुरेश मुद्दल रहेंगे |
फाउंडेशन की डायरेक्टर डॉ.भावना शर्मा ने बताया की जयपुर के लोग द्वारा इस कार्यक्रम को बहुत प्यार मिल रहा है | जयपुर की कई नामी हस्तियाँ, सिनेमा और संगीत एवं फेशन में रुचि रखने वाली जयपुर की कई नामी हस्तियाँ इसमें शिरकत करेंगी | इस शो में हिस्सा लेने वाले 18-45 साल तक के लड़के-लड़कियाँ, महिलायें-पुरुष भाग ले सकते है और इन सभी को संस्था के मोबाइल नंबर से फॉर्म भरना होगा | इसमें चीफ गेस्ट के रूप में जयपुर डिस्ट्रिक्ट एवं सेशन कोर्ट के रिटायर जज महेंद्र सिंह राघव रहेंगे,जो खुद अपनी जादूभरी आवाज़ से सभी का मन मोह लेते हैं ।
आयोजक राम प्रजापति ने बताया कि मशहूर डायरेक्टर सुनीत कुमावत जिन्होंने असिस्टेंट डायरेक्टर आज का अर्जुन, हम तुम्हारे है सनम सहित कई सुपर हिट फिल्म बॉलीवुड को दी है | शो में एक जज के रूप में शिरकत कर रहे है | इस शो में जीतने वाले प्रतिभाशाली मॉडल को सुनीत कुमावत की एंड वाली फिल्म दिल जिगर में लीड एक्टर एंड एक्ट्रेस के रूप में काम करने का मौका मिलेगा | अन्य अनुभवी प्रतिभागियों को भी फिल्म में रोल दिया जाएगा।
जाने माने राजस्थान संस्कृति से जुड़े डायरेक्टर और राइटर सुरेश मुदल ने शो आयोजकों को कहा फिल्म निर्माण के लिए सम्पूर्ण व्यवस्था जयपुर में नज़र आ रही है। सम्पूर्ण प्रोडक्शन हाउस कार्यरत है। कलाकारों के चयन स्थल भी अब नज़र आने लगे है जो, शुभ संकेत है। अब प्रतिभाओं का सम्मान होता है और आगे बढ़ने की राह खुल गयी है।
किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.





