जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
जयपुर (संस्कार सृजन) इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय क्षेत्रीय केन्द्र जयपुर में शिक्षक दिवस मनाया। इग्नू के वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक डॉ. ममता भाटिया ने बताया कि देशभर में हर साल 5 सितम्बर को डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है। क्षेत्रीय केन्द्र जयपुर पर भी आज शिक्षक दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस मौके पर प्रो. श्याम लाल, पूर्व कुलपति, जय नारायण विश्वविद्यालय, जोधपुर विशिष्ट अतिथि के रूप में पधारे। डॉ. ममता भाटिया ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विशिष्ट अतिथि का स्वागत किया तथा कार्यक्रम में पधारे सभी कर्मचारियों का संबोधन करते हुए डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के आदेर्शों पर चलने का आहवान किया। कार्यक्रम में डॉ. के.के गौतम, पूर्व क्षेत्रीय निदेशक, क्षेत्रीय केन्द्र जयपुर को भी मुख्य अतिथि के रूप में आंमत्रित किया गया।
प्रो. श्याम लाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि शिक्षक समाज का दर्पण होता है एवं शिक्षकों पर राष्ट्र निर्माण का महत्वपूर्ण दायित्व होता है, अतः प्रत्येक राष्ट्र निर्माण के लिए अपने नैतिक कर्तव्यों का निर्वाह करना चाहिये। उन्होंने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन की कई वास्तविक घटनाओं के बारे में समस्त कर्मचारियों को अवगत कराया तथा बताया कि हमें उनके आदर्शों तथा उनके द्वारा किये गये कार्यों से कुछ सिखना चाहिए तथा अपने जीवन में उन्हें उतारना भी चाहिए।
डॉ. के. के गौतम ने भी आज के समाज तथा विद्यार्थियों के जीवन को सुधारने में शिक्षक की क्या भूमिका होती है उस पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन डॉ. इन्दू रवि, उपनिदेशक ने किया। डॉ. राममूर्ति मीना, सहायक क्षेत्रीय निदेशक ने इस प्रकार के आयोजन समय समय पर करवाने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में डॉ. शेरसिंह, सहायक क्षेत्रीय निदेशक, डॉ. पवन कुमार, सहायक कुलसचिव तथा समस्त कर्मचारी इस आयोजन पर मौजूद रहे।
किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.





