जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) चौमूं विधानसभा क्षेत्र के गोविंदगढ़ निवासी और गौ रक्षक दल के अध्यक्ष शेर सिंह कुमावत का गुलाबी नगर जयपुर में सम्मान हुआ | शेर सिंह कुमावत को यह सम्मान सीएसके कारवां सुरों का म्यूजिकल ग्रुप द्वारा आयोजित सुरमई शाम में ग्रुप के फाउंडर और डायरेक्टर सुधीर बड़ोलिया और विल्सन राय के हाथों मिला |
गौरतलब है कि गौ रक्षक दल के अध्यक्ष शेर सिंह कुमावत विगत 14 सालों से गोवंश की निस्वार्थ भाव से सेवा, चिकित्सा कर रहे हैं | अभी हाल ही में पुलिस प्रशासन, टोल प्रशासन और गौशाला प्रशासन के सहयोग से हाईवे पर आवारा घूम रहे गोवंश को कॉरिडोर के माध्यम से गौशाला पहुंचाया है, जिससे हाईवे पर होने वाली दुर्घटनाओं में कमी आएगी | जिसकी चर्चा पूरे प्रदेश में हो रही है |
किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.





