जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन)कस्बे सहित आस-पास के क्षेत्र में देर रात्रि करीब आधे घंटे तक तेज हवा के साथ हुई बरसात ने किसानों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया । किसानों का कहना है कि हमारे अबकी बार बंपर पैदावार होने की संभावना थी लेकिन मौसम ने आज उम्मीद पर पानी फेर दिया |
बाजरे व ग्वार की फसलें धरती पर पसर गई | इससे अब किसानों उम्मीद टूट चुकी है । किसान अपने परिवार का जीवन यापन खेती और पशुपालन से करते हैं |
किसान तेजकरण यादव व बंशीधर खातोदिया ने बताया कि अबकी बार अच्छी फसल और पैदावार भी अच्छी होती लेकिन क्या करें मौसम ने हमारी बाजरे और ग्वार की फसल का करीब 90% नुकसान कर दिया है।
किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.




