भामाशाहों ने मंदिरों में सौंपे भगवान के लिए आभूषण

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) शहर के दो मंदिरों में चोरी होने के बाद भामाशाह आगे आए हैं और उन्होंने मंदिरों में भगवान के लिए आभूषण सौंपे हैं | जानकारी के लिए आपको बता दें कि चौमूं शहर के रावला चौक स्थित करणी माता के मंदिर और लक्ष्मीनाथ चौक स्थित हनुमान मंदिर में चोरी हो गई थी | चोर हनुमान जी के मंदिर से चांदी का तिलक, नाक आदि और करणी माता के मंदिर से चांदी का त्रिशूल और हार आदि चोरी कर ले गए थे |

इसको लेकर श्रद्धालुओं में भारी रोष व्याप्त था | भगवान के आभूषण चोरी होने के बाद चौमूं शहर के दो भामाशाह पूर्व पार्षद विक्रम सिंह जोधा और विनायक ज्वेलर्स के पवन सोनी आगे आए और उन्होंने करणी माता के पुजारी चंद्र प्रकाश शर्मा को त्रिशूल, हार व आंख और हनुमान मंदिर के पुजारी विक्रमादित्य शर्मा को तिलक और नाक भेंट किया |

भामाशाहों ने कहा कि पुलिस प्रशासन की ओर से रात को गश्त बढ़ानी चाहिए और शहर के मुख्य स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने चाहिए, जिससे वारदात का पता चल सके | इस दौरान शशिकांत भार्गव, व्यापार मंडल के मनीष गोयल, गोपाल झालानी सहित कई लोग मौजूद रहे |

 

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q



हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments