नियमानुसार ही जारी किया गया है आरएएस भर्ती 2024 का विज्ञापन

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

जयपुर (संस्कार सृजन)आयोग सचिव ने बताया कि राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा-2024 हेतु 2 सितंबर 2024 को जारी विज्ञापन में संबंधित सेवा नियम 1999 के अनुसार आयु गणना का आधार दिनांक 1 जनवरी 2025 रखा गया है। इसी कारण कार्मिक विभाग द्वारा 23 सितंबर 2022 को जारी अधिसूचना कि जो व्यक्ति 31 दिसंबर 2020 को आयु सीमा के भीतर थाउसे 31 दिसंबर 2024 तक आयु सीमा के भीतर समझा जायेगा। का प्रावधान इस भर्ती में निष्प्रभावी होने के कारण इसका उल्लेख विज्ञापन में नहीं किया गया है।


उक्त समाचार में संस्कृत शिक्षा विभाग हेतु प्राध्यापक भर्ती परीक्षा-2024 एवं वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा-2024 के विज्ञापनों का उल्लेख भी किया गया है। वास्तविक तथ्य यह है कि इन विज्ञापनों में आयु गणना का आधार संबंधित सेवा नियम 2015 के अनुसार दिनांक 1 जुलाई 2024 को रखा गया था। इस कारण अधिसूचना दिनांक 23 सितंबर 2022 के प्रावधान अनुसार इनमें आयु संबंधी छूट दी गई थी।

भर्ती विज्ञापनशुद्धि-पत्र तथा अन्य संबंधित सारवान सूचनाऐं आयोग द्वारा आधिकारिक रूप से अभ्यर्थियों को विभिन्न माध्यमों यथा-प्रेस विज्ञप्ति एवं प्रेस नोट के माध्यम से निरंतर प्रदान की जाती  है। अभ्यर्थी आयोग संबंधित अद्यतन जानकारी के लिए आयोग की वेबसाइट का नियमित अवलोकन करते रहें एवं कतिपय सोशल मीडिया प्लेटफार्मअविश्वसनीय स्रोतों द्वारा जारी सूचनाओं पर कतई विश्वास नहीं करेंक्योंकि तथ्यों से परे समाचारों द्वारा न सिर्फ भ्रम फैलता हैबल्कि अभ्यर्थी भी हतोत्साहित होते हैं। 

उल्लेखनीय है कि राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा 2 सितंबर 2024 को राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं भर्ती-2024 के अन्तर्गत राज्य सेवाएं के 346 एवं अधीनस्थ सेवाएं के 387 कुल 733 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया गया था। इन पदों हेतु ऑनलाइन आवेदन 19 सितंबर 2024 से 18 अक्टूबर 2024 की रात्रि 12 बजे तक किए जा सकेंगे। शैक्षणिक योग्यतावर्गवार वर्गीकरणआवेदन प्रक्रिया एवं अन्य जानकारी संबंधी विस्तृत सूचनाऐं आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। आयोग द्वारा 4 सितंबर 2024 को जारी प्रेस नोट के अनुसार राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी (प्रारंभिक) परीक्षा-2024 का आयोजन 2 फरवरी 2025 को किया जाना प्रस्तावित है।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments