राजस्थान विद्युत तकनीकी कर्मचारी एसोसिएशन के बैनर तले 21 अगस्त को होगा विद्युत भवन का घेराव

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी        

जयपुर (संस्कार सृजन) विद्युत निगम के कार्मिकों के लिए पुरानी पेंशन योजना के अंतर्गत जीपीएफ खाता आवंटित करने एवं सीपीएफ कटौती बंद करने सहित 16 सूत्रीय मांगपत्र तकनीकी कर्मचारियों की ज्वलनशील समस्याओं व मांगों का निस्तारण करने के लिए विद्युत भवन का घेराव करेंगे।

आज राजस्थान विद्युत तकनीकी कर्मचारी एसोशिएसन के प्रदेश अध्यक्ष पृथ्वीराज गुर्जर के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने ऊर्जा मंत्री, अतिरिक्त मुख्य सचिव/ प्रमुख शासन सचिव ऊर्जा,  चेयरमैन डिस्कॉम, चेयरमैन उत्पादन, प्रबंध निदेशक अजमेर डिस्कॉम, प्रबंध निदेशक जोधपुर डिस्कॉम के नाम विद्युत भवन में ज्ञापन दिया।

इससे पहले आज एसोशियेसन के प्रतिनिधी मण्डल ने नव नियुक्त मुख्य कार्मिक अधिकारी हरी भूषण भाटिया को गुलदस्ता और ठाकुर जी की प्रतिमा भेंट कर उनका स्वागत किया और उनको अपना मांग पत्र सौंपा ।

इस अवसर पर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष पृथ्वीराज गुर्जर ,प्रदेश महामंत्री शंकर लाल सैनी, प्रदेश प्रदेश उपाध्यक्ष अवधेश शर्मा, संयुक्त सचिव करण सिंह गुर्जर, प्रदेश प्रचार मंत्री कैलाश सैनी, देव नागर और गौतम उपस्थित रहे।


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments