श्री हरि कृपा संकीर्तन मंडल द्वारा देव दर्शन यात्रा 17 सितंबर से

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी        

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) श्री हरि कृपा संकीर्तन मंडल द्वारा सात दिवसीय देव दर्शन यात्रा 17 सितंबर 2024 को श्री खेड़ापति बालाजी धाम सामोद के महंत प्रेमदास महाराज के मुख्य संरक्षण में शुरू होगी |


वर्ष 2000 में स्थापित श्री हरि कृपा संकीर्तन मंडल के बैनर तले कराई जाने वाली देवदर्शन एवं अपने पूर्वजों को तर्पण देने की यात्रा का आयोजन 17 सितंबर भाद्रपद शुक्ल चतुर्दशी से 7 दिवसीय रखा जा रहा है | इस मंडल ने वर्ष 2000 से सन 2016 तक प्रत्येक शनिवार को चौमूं क्षेत्र एवं ग्रामीण क्षेत्रों में हरी नाम संकीर्तन की गंगा प्रभावित करने का कार्य करके जनमानस में भक्ति रस घोलने का पुनीत कार्यक्रम चलाया था | सन 2003 में चौमूं में पहली बार 2100 आसनों पर संगीतमय सुंदरकांड का आयोजन भी इसी मंडल द्वारा कर गया था | प्रत्येक वर्ष भाद्रपद में मंडल के बैनर तले होने वाली देव दर्शन यात्रा यथावत रूप से जारी है |

कैलाश भाई गोयल का गुरु दीक्षा लेने के बाद राम चरण दास नाम परिवर्तित कर दिया गया था तभी से मंडल के साप्ताहिक कार्यक्रम अनिश्चितकाल से बंद हैं | निर्माण स्थल संत श्री भुरादास जी महाराज रामेश्वरम महादेव काली डूंगरी, गोविंद देव जी का रडा के महंत रामचरण दास ने बताया की यथाशीघ्र ही मंडल के द्वारा महीने के प्रत्येक पूर्णिमा को कार्यक्रम करने की रूपरेखा तैयार की जा रही है | इस बार देवदर्शन यात्रा में राम जन्मभूमि, प्रयागराज, काशी विश्वनाथ, चित्रकूट धाम, वृंदावन धाम जैसे धार्मिक स्थलों को शामिल किया गया है | 

यात्रा के संयोजक पूरण बाबा, सहसंयोजक बीएल भंडारी ने बताया कि इन यात्राओं के माध्यम से मंडल जनमानस को हमारी प्राचीन भारतीय संस्कृति से अवगत कराने का उद्देश्य रखता है |


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments