हिन्दुस्तान स्काउट एंड गाइड्स की ब्लॉक कार्यकारणी का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी        

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) हिन्दुस्तान स्काउट एंड गाइड्स राजस्थान राज्य ज़िला मुख्यालय जयपुर के तत्वाधान में गोविन्दगढ़ ब्लॉक कार्यकारणी की बैठक राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय , रावला चौक, चौमूं में की गई । 

सहायक राज्य संगठन आयुक्त जयपुर संभाग मनोज कुमार त्रिवेदी की अध्यक्षता में एवं जिला मुख्यालय आयुक्त प्रधानाचार्य सुमन शर्मा के नेतृत्व में गोविंदगढ़ ब्लाक कार्यकारिणी का गठन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चौथमल कुमावत जिला सचिव जयपुर के  सानिध्य में आयोजित हुआ। 

जिला संगठन आयुक्त रुपेश मीणा ,अजय कुमावत ने बताया की सभी पदाधिकारी को निष्ठा पूर्वक संगठन में दायित्व निर्वाह करने की शपथ दिलाई गई। सभी सदस्यों ने आश्वस्त किया कि ईमानदारीपूर्वक, निष्ठापूर्वक संगठन के नियमों का पालन करते हुए संबंधित पद का दायित्व निर्वाह करेंगे। 

जिला प्रभारी परमेश्वरी ,ब्लॉक प्रभारी कृष्ण कुमार मीणा , संयुक्त जिला सचिव अनिल कुमार  शर्मा,  ब्लॉक सचिव  लक्ष्मीकांत , ब्लॉक सहायक सचिव विजय कुमावत, ब्लॉक कार्यकारिणी सदस्य विनोद बासौतिया, ब्लॉक उपाध्यक्ष प्रकाश मानावत, अनीता महरिया ,कलावती देवी ,ब्लॉक कार्यकारिणी सदस्य राकेश शर्मा ,ब्लॉक कार्यकारिणी सदस्य शिवरतन शर्मा ,जिला संयुक्त सचिव अनिल शर्मा , ब्लॉक मुख्यालय आयुक्त केसर कुलदीप , ब्लॉक कार्यकारिणी सदस्य विनोद बासौतिया सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे । अंत में राष्ट्रगान के साथ बैठक का समापन किया गया ।


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments