विराज फाउंडेशन के तत्वावधान में 131 जोड़ों ने किया शिव पार्थिव महारुद्राभिषेक

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी        

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) विराज फाउंडेशन के तत्वावधान में मोरीजा स्थित करणी वाटिका में 131 जोड़ो द्वारा शिव पार्थिव महारुद्राभिषेक कार्यक्रम का आयोजन बड़ी धूमधाम से किया गया।


धार्मिक महोत्सव में संत गिरधारी दास महाराज एवं साध्वी डॉ. अनीता योगेश्वरी के सानिध्य में मुख्य अतिथि समाजसेवी सुरेश शर्मा के मुख्य आतिथ्य में सुबह 8बजे से पार्थिव शिवलिंगों की प्रतिष्ठा करवाई गई। प्रदेशाध्यक्ष भुवनेश तिवाडी ने आगंतुक संतों एवं अतिथियों का दुपट्टा, माला एवं प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। 131 यजमानो ने जोड़े सहित महारुद्राभिषेक किया। 

पंडित रामस्वरूप शर्मा, कैप्टन श्रीराम शर्मा, पं. रेवती रमण प्रधान के आचार्यत्व में 111 विद्वानों ने शाम 6 बजे तक भगवान भोलेनाथ के रुद्री के पाठ एवं मंत्रों से रुद्राभिषेक करवाया | कार्यक्रम के मुख्य यजमान इंद्र कुमार शर्मा ने जोड़े से विश्व कल्याण की कामना को लेकर पूजा अर्चना करवाई | कार्यक्रम स्थल पर मौजूद श्रद्धालु भी हर हर महादेव और बम बम भोले के जयकारे लगाते रहे | अंत में भगवान भोलेनाथ की महाआरती का आयोजन किया गया। 

तत्पश्चात भगवान को भोग लगाकर भंडारा शुरू किया गया जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने पंगत प्रसादी ग्रहण की। इस दौरान प्रदेश महासचिव बनवारी लाल शर्मा ने बताया कि संतों के आशीर्वचन भी हुए | इन शिवलिंगों को बहते हुए पानी में विसर्जित किया जाएगा |

इस दौरान फाउंडेशन के पदाधिकारीयो में पंडित सांवरमल शास्त्री, गोपाल शर्मा, नगेंद्र वशिष्ठ, कृपाशंकर शर्मा, चंद्र प्रकाश शर्मा, डॉ. ओम प्रकाश शर्मा, डॉ. रामप्रकाश शर्मा, डॉ. पवन कुमार तिवाडी, नारायण लाल शर्मा, ओमप्रकाश रीडर, एडवोकेट हेमेंद्र शर्मा, मक्खन शर्मा, सत्य प्रकाश पारीक, डॉ. सीताराम कुमावत, भवानी शंकर शर्मा, मुकेश दीक्षित, सुनीता शर्मा, देनम चतुर्वेदी, सुधा शर्मा, ममता शर्मा, आशा शर्मा सहित कई लोग उपस्थित रहे |

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069


Post a Comment

0 Comments