2100 कावडियों के स्वागत में शहरवासियों ने बिछाए पलक पांवड़े,निकली सबसे बड़ी कावड़ यात्रा

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी        

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) आज बाबा अमरनाथ कांवडिया संघ के तत्वाधान में विशाल दशम कावड़ यात्रा निकाली गई। कावड़ यात्रा में 2100 से अधिक कावड़िए शामिल हुए। इससे पूर्व रात्रि को महार कला ग्राम स्थित मालेश्वर नाथ मंदिर में भजन सम्राट गुलाबनाथ महाराज ने एक से बढ़कर एक सुंदर भजनों की प्रस्तुतियां दी । भजन सुनकर सभी श्रद्धालु नाचने को मजबूर हो गए | सोमवार की सुबह करीब 4:15 बजे मालेश्वर धाम मंदिर में पूजा अर्चना और महाआरती के साथ कावड़ यात्रा का शुभारंभ हुआ। 

इस मौके पर चौमूं के पूर्व विधायक रामलाल शर्मा, चौमूं नगर परिषद सभापति विष्णु कुमार सैनी, महार कला सरपंच मीनू सैनी महाआरती, पूजा अर्चना और कावड़ यात्रा में शामिल रहे ।  

बाबा अमरनाथ कावडिया संघ के मुख्य संरक्षक आचार्य महेश शास्त्री के सानिध्य में पूजा अर्चना की गई । संघ द्वारा मालेश्वर धाम महादेव मंदिर के महंत महेश व्यास का भी सम्मान किया गया। कावड़िया संघ महिला समिति अध्यक्ष सीमा पालावत के नेतृत्व में काफी संख्या में महिलाएं शामिल हुई। डीजे की धुन पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु नाचते-गाते और हाथ में कावड़ लेकर चल रहे थे। सामोद कस्बे में पहुंचने पर कावड़ यात्रा का पुष्पवर्षा के साथ भव्य स्वागत किया गया। कावड़ यात्रा चौमू उपखंड इलाके के महार कला गांव मालेश्वर धाम मंदिर से रवाना होकर चौमूं शहर के प्रमुख मार्गो से निकलते हुए शहर के धनजी की गली स्थित जागेश्वर महादेव मंदिर में पहुंची। जहां पर सभी श्रद्धालुओं ने  पूजा-अर्चना कर जलाभिषेक किया। 

संघ संरक्षक कुमार गौरव सैनी व अध्यक्ष रमेश देवंदा ने बताया कि चौमूं में बाबा अमरनाथ कावडिया संघ के तत्वावधान में विशाल दसवीं कावड़ यात्रा निकाली गई। कावड़ यात्रा का जगह-जगह सामाजिक, व्यापारिक एवं धार्मिक संगठन सहित कई लोगों ने पुष्पवर्षा के साथ भव्य स्वागत किया। 

कावड़ यात्रा के दौरान ये रहे आकर्षण के केंद्र :-

कावड़ यात्रा में एक गजराज,11 घोड़े, 11 ऊंट, दो झांकी, दो रथ, पांच ध्वनि विस्तार वाहन, नगर के प्रमुख चौराहों पर साउंड सिस्टम, अखाड़ा प्रदर्शन, दिल्ली की 11 सदस्य अघौरी जीवंत झांकी, जयपुर का प्रसिद्ध जिया बैंड, अजमेर का प्रसिद्ध भांगड़ा, क्षेत्र के विद्वानों द्वारा रूद्रपाठ ट्रॉली, मिनी बस, निजी वाहन, एम्बुलेंस,इमरजैंसी वाहन आकर्षण का केंद्र रहे। संपूर्ण यात्रा मार्ग में स्वागत द्वार, डीजे, जलपान, आतिशबाजी, कृत्रिम वर्षा आदि कर स्वागत किया गया।

जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत :-

चौमूं विधायक डॉ. शिखा मील बराला, पूर्व विधायक रामलाल शर्मा, प्रदेश कांग्रेस सचिव अभिषेक सैनी, भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम शर्मा, सैनी समाज, जयगुरुदेव संगत से रामकिशोर सैनी, समाजसेवी दीपक तंवर, विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के नेतृत्व में पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया |

पुलिस की रही चाक-चौबंद व्यवस्था :-

सामोद के महार कला में सामोद थाना प्रभारी धर्मसिंह, चौमूं शहर में एसीपी अशोक चौहान के सुपरविजन में चौमूं  थाना प्रभारी प्रदीप शर्मा के नेतृत्व में कावड़ यात्रा की सुरक्षा को लेकर मॉनिटरिंग की गई। शहर में जगह-जगह पुलिस का अतिरिक्त जाब्ता लगाया गया। शहर के थाना मोड चौराहे पर थाना प्रभारी प्रदीप शर्मा के नेतृत्व में भी कांवड़ियों का पुष्पवर्षा से स्वागत किया गया। 

इस मौके पर सुरेश गोदारा, अटल मेठी, मंत्री अशोक पारीक, राजेन्द्र गुलिया, आशीष ताम्बी, सिद्धांत जैन, मनीष टेलर, अशोक कुमावत, ओम प्रकाश कुमावत, नटवर लाल, अविनाश, तुषार सैनी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments