सारस्वत महिला मंडल जयपुर की ओर से तीज महोत्सव 2024 का हुआ आयोजन

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी        

जयपुर (संस्कार सृजन) सारस्वत महिला मंडल जयपुर की ओर से तीज महोत्सव 2024 का आयोजन होटल पॉम स्टे में किया गया । कार्यक्रम में करीब 60 महिलाएं एक मंच पर आई और अपना हिडन टैलेंट शोकेस किया। महिलाओं ने रंग बिरंगी पोशाकें पहनी सोलह सिंगार में आई हुई थी । डांस, रैंप वॉक, टैलेंट राउंड, तीज स्पेशल हाउजी सावन के थीम पर आधारित बॉलीवुड गाने व लोक नृत्य भी किये गये ।  

कार्यक्रम का आरंभ तिलक और बैच लगाकर किया गया । तीज माता की पूजा की गई। डॉक्टर सरीना कालिया ने तीज का महत्व बताया। फिर सावन पर आधारित स्पेशल हाउजी खेली गई । एंकर राखी ने ग्रीन चीजों वाला गेम खिलाया और पर्यावरण को संरक्षित करने का संदेश दिया । एडिशनल एसपी ममता सारस्वत राजस्थान पुलिस अकादमी, शास्त्रीनगर कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रही । फैशन शो के अतिथि व निर्णायक के तौर पर समाजसेवी ममता शर्मा, आयुषी शेखावत ने शिरकत की। उन्होंने कार्यक्रम की भूरि -भूरि प्रशंसा की । 

महिला मंडल की अध्यक्षा कुलदीप शर्मा ने कहा कि तीज कार्यक्रम का उद्देश्य राजस्थानी संस्कृति को बढ़ाने और महिला सशक्तिकरण को बढ़ाना है । अपने पुराने रीति रिवाज को बरकरार रखने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महिलाओं ने सोलह श्रृंगार कर राजस्थान की अनोखी परंपराओं से अवगत कराया। राजस्थानी लोक संस्कृति को प्रस्तुत किया। सभी मातृशक्ति राजस्थानी पारंपरिक वेशभूषा लहरिया, आभूषण, मेहन्दी लगवा कर आयी । पर्यावरण का संरक्षण देने हेतु, पेड़ लगाओ व एक पौधा मां के नाम से पौधे लगाने का अनुरोध किया गया। अतिथियों को पौधे भेंट किए गए और साथ ही प्लास्टिक का प्रयोग न करने का संकल्प लिया गया 

आयोजन में तीज महारानी का खिताब निर्मल अमन को, मनीषा शुक्ला को तीज रानी का टाइटल एवं तीज राजकुमारी का प्रशंसा सारस्वत को मिला। बेस्ट ड्रेस अप के लिए रूपाली,एनर्जी फुल डांस के लिए बरखा सारस्वत एवं प्रकाश सारस्वत को प्राइज, मेरे हाथों में खूब-खूब चूड़ियां हैं के लिए उषा अमन को प्राइज दिया, 16 श्रृंगार के लिए रीमा शुक्ला, हाथ में मेहंदी से पति का नाम लिखवाने पर डॉ .पूनम कालिया  को गिफ्ट मिले। तमाम विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। तीज माता एवं ईशर जी के दर्शन बहुत सुंदर थे। वसुधा और सोनी ने तंबोला से सबका मन बहलाया। महिला मंण्डल  अध्यक्षा कुलदीप शर्मा ने बताया कि मण्डल की सभी कार्यकारिणी सदस्यों ने एकजुटता का परिचय दिया ।  प्रो. सरीना कालिया, डॉ. मिनिता, राखी, संगीता, वसुधा, सोनी, प्रांजल, ऋतु,  रचना, संगीता एवं  बरखा शर्मा सभी ने सभी सारस्वत महिलाओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना सहयोग दिया । 

कार्यकारिणी के सभी सदस्यों का आभार एवं धन्यवाद उन सब के सहयोग के बिना इतना शानदार आयोजन संभव नहीं था। प्रसिद्ध एंकर आरजे राखी शुक्ला की एंकरिंग ने समा बांध दिया।

कार्यक्रम में कुलदीप शर्मा ,राखी शुक्ला ,रचना शर्मा ,संगीता शर्मा ,नीलम सारस्वत ,मिनिता ओझा,शकुंतला ओझा,रूपाली शर्मा,सोनी ओझा,वसुधा सारस्वत ,भावना ओझा ,उर्मिला शर्मा ,मंजू शर्मा ,सुशीला सारस्वत,प्रांजल ओझा,डॉ सरीना कालिया,नीलिमा गोस्वामी,रितु ओझा,गीता सारस्वत,कोमल सारस्वत,सीमा सारस्वत,प्रकाश सारस्वत,निशा शुक्ला,निर्मल अमन,ममता ओझा,मनीषा सारस्वत,आभा गोस्वामी,बरखा सारस्वत,उषा अमन,शोभा ओझा,अनुराधा,सीमा सारस्वत,सुमन शर्मा,डॉक्टर मोनिका सारस्वत, रिंकू शर्मा, प्रीति ओझा,गोस्वामी रिद्धि,सुषमा शर्मा,मनीषा शुक्ला,रीमा शुक्ला,वर्षा ओझा आदि मौजूद रही ।


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments