जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
नीमकाथाना (संस्कार सृजन) राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड जिला प्रशिक्षण केंद्र हंसनला, गुहाला पर निर्माण कराने वाले भामाशाहों का सम्मान समारोह अजय शर्मा 'कर्नल' की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।
स्थानीय संघ नीमकाथाना प्रधान दौलत गोयल नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा भामाशाहों को साफा माला व सम्मान पत्र प्रदान किए गए। उक्त अवसर पर भामाशाह दौलत गोयल, केशव मोदी, कृष्ण कुमार जांगिड़, मोहम्मद उमरदीन रंगरेज, अमर सिंह मीणा, सरदार मल मीणा की धर्मपत्नी रुक्मणी देवी आदि का सम्मान किया गया।
इस अवसर पर कर्नल ने बताया कि वृक्षारोपण में स्काउट्स अहम भूमिका निभा सकते हैं । अधिक से अधिक वृक्षारोपण करवाया जाए। शिविर संचालक डावर ने स्काउट गतिविधियों पर प्रकाश डाला। राज्य पुरस्कार प्रशिक्षण शिविर के चौथे दिवस की विभिन्न गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी गई ।
इस अवसर पर हरफूल सिंह मीणा, कैलाशचंद शर्मा, दिलीप तिवारी, भागुराम कुमावत, बसंती लाल सैनी, हजारीलाल सैनी, बाबूलाल सैनी मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी नीमकाथाना, पदमा देवी अग्रवाल, दिलीप यादव, बसंत लाटा सीओ स्काउट नीमकाथाना - सीकर, श्रवण मोदी जयपुर, निर्मल अग्रवाल, विशंभर दयाल गुप्ता, राधेश्याम शर्मा उपस्थित रहे। यह जानकारी गिरधारी लाल डावर शिविर प्रभारी द्वारा दी गई।
हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.
इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069







0 Comments