शिक्षक संघ द्वारा एक पेड़ मां के नाम अभियान का हुआ शुभारम्भ, आशीष मोदी ने पौधारोपण कर की विधिवत शुरुआत

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) शिक्षक संघ (सियाराम ) प्रदेश भर में हरित क्रांति अभियान व हरित पखवाड़ा मना रहा है | इसी के अन्तर्गत शहर के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय परशुराम द्वारा में एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम आयोजित किया गया | जिसके अन्तर्गत माध्यमिक शिक्षा निदेशक आशीष मोदी के द्वारा एक पेड़ माँ के नाम पर पौधारोपण कर विधिवत शुरुआत की व पौधारोपण कर संरक्षण  का दायित्व विद्यालय को सौंपा |

इस दौरान संगठन के हरित पखवाड़ा के स्टिकर का विमोचन भी किया तथा संगठन के हरित क्रांति अभियान व हरित पखवाड़ा की सराहना की तथा मुख्यमंत्री वृक्षारोपण महाअभियान हरियालो राजस्थान के अन्तर्गत प्रदेश के शिक्षकों, विद्यार्थियों व अभिभावकों से अधिकाधिक पौधारोपण की अपील की | 

निदेशक मोदी ने बताया की बढ़ती ग्लोबल वार्मिंग चिंता का विषय है, पेड़ पौधे ही हमें बढ़ते प्रदूषण व ग्लोबल वार्मिंग से निजात दिला सकते है | पेड़ पौधों को जीवन साथी की तरह मानकर संरक्षण करें | राजस्थान शिक्षक संघ सियाराम के मुख्य संरक्षक एवं प्रशासनिक अध्यक्ष सियाराम शर्मा ने बताया के हर साल संगठन की तरफ़ से हरित पखवाड़ा मनाया जाता है | जिसके तहत प्रदेश के सभी जिलों में संगठन द्वारा पौधारोपण किया जा रहा है |

कार्यक्रम संयोजक मुख्य महामंत्री नवीन कुमार शर्मा ने वृक्षारोपण के महत्व के बारे में जानकारी देते हुए संगठन व विद्यालय में शिक्षकों व विद्यार्थियों के द्वारा शिक्षा के साथ पर्यावरणीय नवाचारों से अवगत कराया | विद्यालय में यूथ एवं ईको क्लब की गतिविधियों का जायजा लिया | प्रभारी नवीन कुमार शर्मा ने विस्तार से अवगत कराया जिसकी निदेशक मोदी ने सराहना की |

संगठन के प्रदेश स्तरीय हरित क्रांति अभियान व हरित पखवाड़ा के प्रदेश संयोजक मुकेश हाटवाल ने बताया की जब भी पौधारोपण करें संरक्षण के संकल्प के साथ करें, लगाए हुए पौधे जीवित रहने चाहिए | उन्होंने बताया की ऑक्सीजन की आपूर्ति के लिए पौधारोपण करें तथा हमें सिंगल यूज प्लास्टिक का बहिस्कार करना चाहिए | संगठन के प्रदेश प्रवक्ता मुकेश कुमार मीणा के अनुसार संगठन के द्वारा प्रदेश भर में पाँच लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है |                     

इस दौरान विद्यालय के सीबीओ जयपुर पश्चिम ओम प्रकाश गौड़, सी बीओ मुकुल कविया, प्रधानाचार्य कैलाश चंद गुप्ता, नारायण लाल मिश्रा, उपप्रधानाचार्य नीलम शर्मा जयपुर जिलाध्यक्ष रामस्वरूप वर्मा, संस्कृत शिक्षा महामंत्री अमित योगी, ईश्वर दयाल शर्मा, जयपुर ग्रामीण जिलाध्यक्ष हनुमान सहाय खटीक, प्रदेश कोषाध्यक्ष विजय शर्मा, आनंद सिंह फागणा, उपशाखा जयपुर पूर्व अध्यक्ष कुलदीप सिंह, मंत्री गिर्राज मीणा, कोषाध्यक्ष दीपक खांडा, रामावतार मीणा, रेखा जोशी, रूप नारायण मीणा, इंदु जैन व विद्यालय का समस्त स्टाफ व संगठन के पदाधिकारी भी मौजूद रहे |

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069


Post a Comment

0 Comments