A N पब्लिक स्कूल ने फिर रचा इतिहास, अनुज ने बॉक्सिंग में जीता गोल्ड

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) शहर के जयपुर रोड राधास्वामी बाग स्थित ए.एन पब्लिक स्कूल के छात्र अनुज भारद्वाज ने राजस्थान किक बॉक्सिंग फेडरेशन द्वारा राज्य स्तरीय किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप में बेस्ट फाइटर रहते हुए गोल्ड मेडल अर्जित कर राजस्थान राज्य के चौमूं क्षेत्र का नाम रोशन किया है। 

विद्यालय कोर्डिनेटर डॉ.के.एल कुमावत ने बताया कि अनुज ने गत वर्ष भी पश्चिमी क्षेत्र केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा द्वारा आयोजित नेशनल बॉक्सिंग में कांस्य पदक प्राप्त किया था | लगातार जिला स्तर पर तथा 67वीं राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भी गोल्ड मेडल प्राप्त किया है। 

ए.एन स्कूल के छात्रों का राष्ट्रीय व राज्य स्तर पर उल्लेखनीय प्रदर्शन संस्था की प्रतिबद्धता व छात्रों की कठिन परिश्रम का नतीजा है। अनुज के गोल्ड मेडल जीतने पर संस्था सचिव डॉ.सुमित्रा चौधरी एवं प्राचार्य अमरीश कुमार शर्मा ने स्वागत किया एवं उज्जवल भविष्य की कामना की। इस मौक़े पर विद्यालय स्टाफ़ एवं विद्यार्थी मौजूद रहे।

इस दौरान ए एन पब्लिक स्कूल में महिलाओं ने तीज के पर्व पर सिंजारा एव लहरिया उत्सव बड़े धूमधाम से मनाया |

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069


Post a Comment

0 Comments