टारगेट शिक्षण संस्थान में आयोजित हुआ प्रतिभा सम्मान समारोह

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) कस्बे स्थित टारगेट कृषि शिक्षण संस्थान में जेट परीक्षा- 2024 के कल घोषित हुए परिणाम में ऑल राजस्थान की टॉप 100 में 6 विद्यार्थियों ने वर्ग रैंक में जगह बनाकर ग्रामीण परिक्षेत्र में अपना वर्चस्व कायम । 

संस्था निदेशक सुरेंद्र कुमार खीचड़ ने बताया की जेट परिणाम में ऑल राजस्थान में समर मीणा ने 16 वीं, अंजली यादव - 26 वीं, अनुष्का शर्मा - 23 वीं, विकास शर्मा - 70 वीं, कोमल मीणा -79, राधे सिंह - 95 वीं रैंक हासिल करके संस्थान व परिक्षेत्र तथा अपने परिवार का नाम रोशन किया है। 

इस अवसर पर कार्यक्रम " प्रतिभा सम्मान समारोह " आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि स्थानीय पुलिस चौकी प्रभारी पूरण सिंह, रामस्वरूप जी, डॉ. एस.एस. चौधरी ( कृषि विभाग ) रहे। सभी अतिथियों ने नव चयनित बच्चों को मोमेंटो देकर व मिठाई खिलाकर सम्मानित किया व विजय जुलूस को रवाना किया। 

चौकी प्रभारी ने कहा इस तरह गांवों की प्रतिभाओं को आगे बढ़ता देखकर बहुत खुशी हुई उन्होंने कहा सफलता में कभी भी बहुत अधिक सुविधाएं व ज्यादा संसाधन जरूरी नहीं होते ये टारगेट के बच्चों ने दिखा दिया। 

संस्था निदेशक ने बताया की साल 2023-24 बैच में कुल 44 विद्यार्थियों में से 35 प्लस विद्यार्थियों का चयन सुनिश्चित है जो अपने आप में एक बहुत बड़ा परिणाम है तथा शहरी कोचिंग संस्थानों से औसत में राजस्थान का नं वन कोचिंग बन गया है | इस अवसर पर सीताराम देवन्दा, पंकज यादव, मुकेश खीचड़, बालुराम नेतड़, शिवप्रसाद रुडंला, मोनिका शर्मा आदि मौजूद रहे |

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments