निःशुल्क चिकित्सा जांच एवं दवा वितरण कैंप का हुआ भव्य आयोजन

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी        

जयपुर (संस्कार सृजन) नेशनल मेडिकोज आर्गेनाइजेशन (आरयूएचएस) द्वारा ह्यूमन लाईफ फाउण्डेशन, प्रताप नगर जयपुर तथा स्थानीय समाजसेवी के संयुक्त तत्वावधान में सेक्टर 28 के पास स्थित झुग्गी बस्ती तथा आसपास के क्षेत्र में निवास करने वाले जरूरतमंद लोगों के लिए निःशुल्क चिकित्सा जांच एवं दवा वितरण कैंप का आयोजन किया गया।  

निःशुल्क चिकित्सा शिविर के संयोजक भगवान सिंह ने बताया कि इस निःशुल्क चिकित्सा कैंप के अन्तर्गत सावन माह की अमावस्या और रविवार की छुट्टी होने के कारण इन झुग्गी बस्तियों और आसपास के मजदूर वर्ग सैकड़ों राेगयों ने चिकित्सा जांच शिविर में अपनी बीमारियों का आरयूएचएस के वरिष्ठ चिकित्सकों से चिकित्सकीय परामर्श व आवश्यक जांच करवा कर अपनी बीमारी का ईलाज करवाया। 

इनमें से कई लोग तो गंभीर बीमारियों से ग्रसित भी पाये गये जो कि जागरूकता के अभाव एवं उचित परामर्श के अभाव में बिना इलाज के ही अपना जीवनयापन कर रहे थे। ऐसे सभी मरीजों को चिकित्सकीय टीम द्वारा उनकी बीमारी के उचित और निःशुल्क उपचार हेतु नजदीकी आरयूएचएस हॉस्पिटल और जयपुरिया अस्पताल हेतु रेफर किया गया।

नेशनल मेडिकोज आर्गेनाइजेशन (आरयूएचएस) के सदस्य डॉ प्रह्लाद धाकड (जनरल मेडिसीन), डॉ जितेंद्र आहूजा (बायोकेमेस्ट्री), डॉ मुनेश अग्रवाल (गैस्ट्रोलॉजिस्ट), डॉ ऋतु अग्रवाल (स्त्रीरोग विशेषज्ञ), डॉ स्वाति (दन्त रोग विशेषज्ञ),  डॉ ममता मीना (बाल रोग विशेषज्ञ) व डॉ रोहन भट्ट, डॉ दीपक पारीक, डॉ गणेश, डॉ दीपिका एवं कई विद्यार्थियों द्वारा ह्यूमन लाईफ फाउण्डेशन के संस्थापक हेमराज चतुर्वेदी के सक्रिय सहयोग आज के निःशुल्क चिकित्सा कैम्प में समाज के सबसे अत्यन्त गरीब लोग जो कि झुग्गी झोपड़ियों में अपना जीवन यापन करते है और गरीबी तथा जागरूकता की कमी के कारण सरकारी अस्पतालों में भी अपना ईलाज नहीं करवा पाने वाले असहाय लोगों की निःशुल्क चिकित्सकीय परामर्श एवं उनकी बीपी, शुगर, हीमोग्लोबिन इत्यादि जांचें कर उनको निःशुल्क दवाईयों का वितरण भी किया।

चिकित्सा कैंप की शुरूआत में सभी डॉक्टर्स तथा विशिष्ट अतिथियों शंकर लाल शर्मा का ह्यूमन लाईफ फाण्डेशन के अध्यक्ष हेमराज चतुर्वेदी, संचालिका रेखा चतुर्वेदी, स्थानीय समाजसेवी भगवान सिंह, चंद्रकान्त, कजोड़ मल बैरवा, प्रो. श्याम मोहन अग्रवाल, नेतराम बैरवा ने माल्यार्पण कर स्वागत किया और कैंप समाप्ति के बाद सभी मेडिकल स्टाफ को उनके द्वारा मानव जीवन के स्वास्थ्य हितार्थ की गई निःशुल्क सेवाओं के लिए प्रशस्ति प्रमाण पत्र भेंट कर सम्मानित किया।

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments