जैविक उद्यमिता पुस्तक विमोचन समारोह संपन्न, स्वदेशी संगोष्ठी का भी हुआ आयोजन

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी        

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) स्वदेशी जागरण मंच, जिला-सांभर द्वारा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, मोरीजा में सुप्रसिद्ध अर्थशास्त्री एवं लेखक डॉक्टर राजकुमार मित्तल द्वारा लिखित "जैविक उद्यमिता" पुस्तक का विमोचन समारोह संपन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ भारत माता एवं राष्ट्र ॠषि दत्तोपंत की ठेंगडी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन से हुआ।

मुख्य वक्ता के रूप में स्वदेशी जागरण मंच के प्रांत संपर्क प्रमुख धर्मेंद्र शर्मा पुरुषोत्तम ने अवगत करवाया कि भारत में 15 वर्ष से 29 वर्ष तक की आयु की 37 करोड़ कार्यशील युवा जनसंख्या है। भारत की यह युवा शक्ति नौकरी के मोह को छोड़कर स्वरोजगार, उद्यमिता एवं स्वावलंबन को अपनाले तो समृद्ध भारत का स्वतः ही निर्माण हो जाएगा। स्वदेशी जागरण मंच एवं 30 राष्ट्रव्यापी संगठन संपूर्ण भारतवर्ष के प्रत्येक जिलों, तहसीलों, कस्बों एवं गांवों में युवा शक्ति एवं उनके अभिभावकों की मानसिकता परिवर्तन का अभियान चला रही है।

समारोह के मुख्य अतिथि डॉ. बृजमोहन वर्मा ने स्वदेश प्रेम के माध्यम से स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग तथा विदेशी कंपनियों के उत्पादों का बहिष्कार करने का आवाहन किया।

पुस्तक विमोचन समारोह की प्रस्तावना जिला संपर्क प्रमुख देवदत्त शर्मा ने प्रस्तुत करते हुए कहा कि बेरोजगारी वैश्विक समस्या है। जिसका निदान उद्यमिता और स्वरोजगार ही है। समारोह की अध्यक्षपीठ से शिक्षाविद मुकेश हाटवाल ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए स्वावलंबी भारत अभियान में सहयोग करने का आश्वासन दिया। समारोह का संचालन प्रेरक वक्ता एवं शिक्षाविद शंकर जांगिड़ ने किया। विद्यालय परिवार एवं विद्वान शिक्षकों ने समारोह के आयोजन में भरपूर सहयोग किया। 

मंच परिचय तहसील प्रचार प्रमुख अशोक सैनी ने करवाया। समारोह में समाजसेवी सुरेश जांगिड, जयप्रकाश तिवाडी सहित प्रबुद्ध जन मौजूद रहे। समारोह का समापन सहजिला संयोजक पूनम चंद शर्मा द्वारा कल्याण मंत्र से किया गया |

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments