गायत्री मंदिर में मनाया गुरुपूर्णिमा पर्व, नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ का हुआ आयोजन

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी        

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) शहर के राधाबाग कॉलोनी स्थित गायत्री प्रज्ञा पीठ संस्थान में गुरुपूर्णिमा पर्व नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ के साथ बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। गुरुपूर्णिमा पर्व का आयोजन दो दिवसीय रहा। जिसमें पर्व से पूर्व चौबीस घंटे का लगातार सामूहिक अखंड जप चला। पर्व विशेष में कार्यक्रम की शुरुआत लोकेंद्र सिंह बीजावत ने प्रज्ञा गीतों के साथ की। कार्यक्रम में चौमूं शहर के साथ ही आसपास के कई गांवों के परिजनों ने भी भाग लिया।


सभी साधकगणों एवं परिजनों ने विश्वकल्याण , राष्ट्र कल्याण एवं लोक कल्याण के लिए गायत्री महामंत्र एवं महामृत्युन्जय के मंत्रों की आहुतियां समर्पित की। कन्हैयालाल कोतवानी, पवन माहेश्वरी, स्वाती राजपाल पत्नी रमेश राजपाल का जन्मदिवस मनाया गया। सभी ने उज्ज्वल भविष्य की प्रार्थना की। 

जानकारी के लिए आपको बता दें कि भामाशाहों द्वारा प्रज्ञा पीठ के साहित्य प्रचार प्रसार के लिए ई - रिक्शा आश्रम वाहन की व्यवस्था की गई जिसके लिए विनेश अग्रवाल और दिनेश खेमावाला की ओर से 51 - 51 हजार की राशि सहयोग के लिए भेंट की गई | चौमूं थानाधिकारी प्रदीप शर्मा सपत्नी की ओर से 21 हजार की राशि सहयोग हेतु प्रदान की गई। इन सभी का प्रज्ञापीठ संरक्षक रामधन टाक ,सावरमल अग्रवाल के द्वारा  गायत्री मंत्र का दुपट्टा पहनाकर सम्मान किया गया। 

इसी कड़ी में प्रेमलता खांडल पत्नी मदनलाल शर्मा की ओर से प्रज्ञा पीठ के लिए एक फ्रीज की और नरेंद्र लालाणी की ओर से 11 गद्दों की व्यवस्था की गई जिनका भी सम्मान किया गया। कालूराम कटारिया के आचार्यत्व में 5 दीक्षा संस्कार संपन्न कराए गए । वही पूरे हिंदुस्तान के महिंद्रा फाइनेंस के वाइस चेयरमैन गिरधारी पारीक का सम्मान किया गया। 

ट्रस्ट सचिव राजकुमार शर्मा ने बताया कि आज का दिन बड़ा ही पावन दिवस है। इस दिन गुरु और शिष्य का आत्मा का मिलन होता है। आज हम सभी परम पूज्य गुरुदेव के बताए हुए सदसंकल्पो को जरूर आत्मसात करे। मिशन के कार्यों में बढ़- चढ़कर हिस्सा लेवे । तभी सच्चे सार्थक शिष्य कहलाएंगे। 

ट्रस्ट उपाध्यक्ष एड. जितेंद्र सिंह बिजावत ने बताया कि इस बार लगभग 5 लाख गायत्री मंत्रों के साथ अखंड जप हुआ। और ट्रस्ट अध्यक्ष विनेश अग्रवाल ने भवन निर्माण की रूपरेखा सभी के समक्ष रखी। कार्यक्रम के पश्चात कार्यक्रम संचालन समिति के अध्यक्ष नरेश जिंदल, उपाध्यक्ष राजेंद्र भातरा एवं भवानी सिंह निर्वाण का दुप्पटा पहनाकर सम्मान किया गया।

कार्यक्रम के दौरान गजेंद्र सिंह बिजावत, जगदीश शर्मा (एमडी स्वीट्स),बाबूलाल जांगिड़,मदन मोहन शर्मा,राजकुमार वर्मा, भेरुराम यादव,ममता कुमावत,अमित अग्रवाल,महेंद्र विजय वर्गीय,मालचंद बुनकर,हेमराज कुमावत, रामसिंह दादरवाल,विजय कुमार दुबे,दामोदर प्रसाद लाटा,सुरेश चंद्र अग्रवाल, अमित गोठवाल,हर्ष कुमावत, माला देवी शर्मा,बाबूलाल जांगिड़,सुरेश कुमार जाट,हेमराज कुमावत ,समीर खरे एवं परिव्राजक दयाराम राजपाल आदि परिजन उपस्थित रहे।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments