डाॅ.सत्यनारायण सिंह रिटायर्ड आईएएस की स्मृति में प्रथम व्याख्यान कार्यक्रम का हुआ आयोजन

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी        

जयपुर (संस्कार सृजन) रिटायर्ड आईएएस स्वर्गीय डाॅ.सत्यनारायण सिंह की स्मृति में उनके हिन्दू पंचाग पर आधारित जन्म दिवस आषाढ़ पूर्णिमा तदनुसार 21 जुलाई, 2024 (रविवार) को मिनी ओडी-1, राजस्थान इंटर नेशनल सेंटर, झालाना इंडस्ट्रीयल एरिया, जयपुर में प्रथम व्याख्यान’’ का आयोजन किया गया व्याख्यान का विषय था ‘‘सुशासनः सिद्धांत और व्यवहार’’ इसमें मुख्य वक्ता वी. श्रीनिवास आई.ए.एस. सचिव, प्रशासनिक सुधार एवं जनअभियोग निराकरण एवं पेंशनर्स विभाग, भारत सरकार, नई दिल्ली ने कहा कि अच्छे शासन का अर्थ है वह प्रणाली जिसके तहत सरकार अपने नागरिकों  को प्रभावी , पारदर्शी, न्यायसंगत ओर जबावदेह सेवा प्रदान करती हे। यह एक ऐसी व्यवस्था है जिहसमें नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित की जाती है और सभी नीतियों और कार्यक्रमों का कार्यान्वयन सटीकता और पारदर्शिता के साथ किया जाता है।


सुशासन के लिए सरकार के कार्यों में पारदर्शिता होनी चाहिए। सरकार के कार्योें और निर्णयों में खुलापन और स्पष्टता होनी चाहिए। सरकार के अधिकारी अपने कार्योें के लिए जवाबदेह एवं जिम्मेदार हों। नागरिकों को यह अधिकार होना चाहिए कि वे अधिकारियों से उनके कार्यों के बारे में पूछताछ कर सके। न्याय संगतता के लिए नागरिकों को समान अवसर और न्यास मिले। कमजोर और हाशिये पर रहने वाले लोगों के अधिकारों का संरक्षण हो।  प्रतिक्रियाशीलता के तहत नागरिकों की आवश्यकताओं और समस्याओं का त्वरित समाधान हो इसके लिए सेवाओं और नीतियों में सुधार किया जाए।

सरकारी निर्णयों में सभी पक्षों की सहमति और सहयोग हो। विवादों का समाधान बातचीत  और समझोैते से हो।  कानूनी नियम कानून का शासन स्थापित हो और सभी कानूनों का पालन हो, न्याय पालिका स्वतंत्र और निष्पक्ष हो। सरकारी संसाधनों का समुचित उपयोग हो और सर्वोत्तम परिणाम प्राप्त हों। नीतियों और कार्यक्रमों का प्रभावी कार्यान्वयन हो।  नागरिको की सुशासन में भागीदारी सुनिश्चित हो। निर्णय प्रक्रिया में सभी लोगों की राय और सुझाव शामिल हो।

सरकार के व्यवहार में नागरिकों को समय पर ओर सटीक जानकारी प्रदान करना होनी चाहिए | सरकारी वेबसाइट्स और सूचना के अधिकार (आरटीआई) का उपयोग किया जाए। नागरिकों के साथ नियमित संवाद किया जाए। पंचायत स्तर पर बैठकों और चर्चा का आयोजन हो। 

सरकारी कार्यक्रमों और नीतियों की नियमित निगरानी ओर मूल्यांकन किया जाए । स्वतंत्र एजेंसियों द्वारा प्रदर्शन की समीक्षा हो। नागरिकों की शिकायतों को सुनने और निपटाने के लिए प्रभावी प्रणाली हो। शिकायतोें का त्वरित और संतोषजनक समाधान हो। नीति निर्माण में सहभागीदारी हो । नीतियों के निर्माण में नागरिकों, विषेशज्ञों और संगठनों की भागीदारी हो। सार्वजनिक पारामर्श और बहस के माध्यम से नीतियों का निर्माण हो। सर्वश्रेष्ठ प्रथाओं का आदान प्रदान विभिन्न क्षेत्रों और राज्यों में सफल प्रथाओं का आदान प्रदान और अनुकरण किया जाऐ। सरकारी अधिकारियों और संगठनों को प्रशिक्षण और कार्यशालाओं के माध्यम से जागरूक किया जाए। इन सिद्धांतों और व्यवहारों को अपनाने से सरकारें अधिक प्रभावी, विश्वसीनय और नागरिकों के प्रति जवाबदेह बन सकती है। 

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो.बी.एम. शर्मा , पूर्व अध्यक्ष, राजस्थान लोक सेवा आयोग ने की | इस दौरान डाॅ.सत्यनारायण सिंह के जीवन पर प्रकाशित ग्रंथ "सत्य निर्मल" का विमोचन निर्मला सिंह, डाॅ. रिपुंजय सिंह, पुनीता सिंह, औकार सिंह लखावत अध्यक्ष राजस्थान धरोहर संरक्षण एवं प्रोन्नति प्राधिकरण मिशन, वी. श्रीनिवास, प्रो. बी.एम, शर्मा तथा सिंह के परिवारजनों ने किया। कार्यक्रम का संचालन डाॅ. पुनीता सिंह ने किया । 

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments