एशिया कपः बांग्लादेश को 10 विकेट से हराकर भारतीय टीम नौवीं बार फाइनल में

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी        

दांबुला (संस्कार सृजन) भारत ने वीमेंस एशिया कप के ने खिताबी मुकाबले में जगह बना ली है। पहले सेमीफाइनल में भारत ने बांग्लादेश को 10 विकेट से शिकस्त दी। सात बार की चैम्पियन भारतीय टीम लगातार नौवीं बार फाइनल में पहुंची है। यह टूर्नामेंट का नौवां सीजन है। भारत सिर्फ 2018 में चैम्पियन नहीं बना है। उसके अलावा सभी सीजन भारत ने अपने नाम किए है। एशिया कप के शुरुआती 4 सीजन वनडे फॉर्मेट में खेले गए थे ,जबकि उसके बाद से टी20 फॉर्मेट में खेले जा रहे हैं। यह भारत का एशिया कप में 50वां मुकाबला रहा।

शुक्रवार को बांग्लादेश ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी। टीम ने लगातार अंतराल पर विकेट गंवाए। इस वजह से टीम बड़ा स्कोर नहीं बना पाई और निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट पर 80 रन ही बना सकी। कप्तान निगार सुल्ताना (32) टॉप स्कोरर रहीं। रेणुका सिंह और राधा यादव ने 3-3 विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम को ओपनर्स शेफाली वर्मा (26*) और स्मृति मंधाना (55*) ने 11 ओवर में लक्ष्य हासिल कर जीत दिला दी।

स्मृति मंधाना के महिला टी20 इंटरनेशनल में 3433 रन हो गए हैं । वे भारत की टॉप स्कोरर हैं। हरमनप्रीत (3415) को पीछे छोड़ा। 50 विकेट हो गए रेणुका सिंह के टी20 इंटरनेशनल में। वे इस मुकाम तक पहुंचने वाली भारत की तीसरी तेज गेंदबाज बन गई हैं।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments