राष्ट्रीय कवि चौपाल की 57वीं काव्य गोष्ठी का हुआ आयोजन

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी        

दौसा (संस्कार सृजन) राष्ट्रीय कवि चौपाल, दौसा की सहयोगी संस्था श्री सुर संगम संस्था के संयुक्त तत्वावधान में 57 वीं मासिक काव्य गोष्ठी एवं गीत गायकी का कार्यक्रम अपेक्स महाविद्यालय, दौसा पर पंकज शर्मा के मुख्यातिथि, अध्यक्षता ऋषभ शर्मा, डॉ. कैलाश वर्मा व राष्ट्रीय कवयित्री सपना सोनी के विशिष्ट आतिथ्य में आयोजित किया गया।  संस्था एवं वर्किंग कमेटी के सदस्यों कल्पना शर्मा एवं लोचन शर्मा द्वारा सभी अतिथि गणों का माल्यार्पण कर सम्मान किया गया। 

कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों ने माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष द्वीप प्रज्ज्वलन कर एवं राष्ट्रीय कवयित्री सपना सोनी ने माँ शारदे की वन्दना के साथ की।  राष्ट्रीय कवि चौपाल की ओर से श्री सुर संगम संस्था के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अशोक खेडला का शॉल, साफा और स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। 

8 वर्षीय विदुषी महावर को अंतर्राष्ट्रीय चित्रकला कार्यक्रम में 14 वीं रैंक आने पर राष्ट्रीय कवि चौपाल द्वारा स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। कवि कृष्ण कुमार सैनी ने " डर के जीत लिखी हैं, बोलो अब डर से क्या डरना ".... गीत सुनाकर खूब वाहवाही लूटी।  

कवि बृजमोहन मीना ने - नमक लेकर बहुत लोग बैठे यहाँ........,  कवि दिनेश तूफानी ने - मन मेरा कच्चा घड़ा, दोष भये है अनेक.......,  कवि बुद्धि प्रकाश मन ने - बचपन की याद हर गलियों में.......,  कवि ललित भारद्वाज ने - तेरे बिना निषप्राण सा हूँ मैं......., कवयित्री अनोखी बैरवा ने ईसा माता ने जन्म दिया कविता सुनाई।

कविता और गीतों के इस कार्यक्रम में गायकों ने भी अपनी बेहतरीन प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया।  जिसमें डॉक्टर कैलाश वर्मा, एडवोकेट जयंत जोशी,  रेखा राजोरिया, मनीष शर्मा, राजेंद्र बैरवा, मधु बैरवा, कुसुम, शर्मा, कुमेश कुंजिला, सूरज पेंटर, हरीश ने एक से बढ़कर एक गानों की गायकी प्रस्तुत की। 

कार्यक्रम का मंच संचालन राजस्थानी फिल्म अभिनेता रामवीर साहिल ने किया और साथ ही उन्होंने देशभक्ति मुक्तक भी प्रस्तुत किये। राष्ट्रीय कवि चौपाल के जिला अध्यक्ष कवि कृष्ण कुमार सैनी और श्री सुर संगम संस्थान के अध्यक्ष अशोक खेडला ने सभी पधारे हुए आंगन्तुकों आभार प्रकट किया।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments