आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन पर कार्यशाला का हुआ आयोजन

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी        

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) केमिस्ट एसोसिएशन चौमूं के तत्वाधान में संगठन अध्यक्ष राजेश बारी की अध्यक्षता में HFR (Health Facility Registry) के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा प्रदाता रजिस्ट्री पोर्टल पर सभी दवा विक्रेताओं को रजिस्टर करने पर कार्यशाला का आयोजन हुआ। 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि औषधि नियंत्रण अधिकारी अशोक मीणा, विशिष्ट अतिथि चौमूं थाना प्रभारी प्रदीप शर्मा व पार्षद संदीप शर्मा रहे। इस अवसर पर नशीली दवाओं के दुरुपयोग एवं नारकोटिक्स ड्रग एक्ट पर विस्तृत चर्चा एवं नियमों की जानकारी दी गईं । 

चौमूं थाना प्रभारी प्रदीप शर्मा द्वारा परिक्षेत्र में नशीली दवाओं के दुरुपयोग से सामाजिक स्तर पर पहुंच रहे दुष्प्रभाव पर प्रकाश डाला गया एवं नशीली दवाओं के दुष्प्रभाव से बचने के लिए दवा व्यवसाईयों का सामाजिक कर्तव्य का निर्वहन करने के लिए विशेष जोर दिया।

औषधि नियंत्रण अधिकारी अशोक मीणा ने आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत सभी दवा व्यवसाई को रजिस्टर करने की विधि पर विस्तार से कार्यशाला आयोजित कर करीब  50 दवा व्यवसाईयों का रजिस्ट्रेशन करवाया एवं नारकोटिक्स ड्रग्स का उचित भंडारण ड्रग एक्ट के दायरे में रहकर खरीद एवं बिक्री डॉक्टर के द्वारा लिखी गई पर्ची के आधार पर करना सुनिश्चित करने पर जोर देते हुए विभिन्न जानकारियां उपलब्ध कराई।

संगठन के मीडिया प्रभारी सुरेश तॅंवर ने यह जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम में उपाध्यक्ष देवकीनंदन अग्रवाल, कैलाश गौरा, सचिव अभिषेक पालीवाल, महासचिव महेंद्र सैनी, कोषाध्यक्ष विपिन खुंटेटा, विक्रम बजाज, प्रमोद अग्रवाल, राजेश नाटाणी, शंकरलाल सैनी, भोमदत्त शर्मा, रणजीत कुमावत, बबलू सैनी, मुकेश सैनी, मनोज सैनी, महेश कुमावत, महेंद्र चौधरी, रतन यादव, कानाराम जाट, राजू लील सहित विभिन्न केमिस्ट उपस्थित हुए।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments