विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय ने किया पौधारोपरण

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी        

परबतसर (संस्कार सृजन) प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय शाखा परबतसर द्वारा "विश्व पर्यावरण दिवस" पर लक्ष्मी कॉलोनी की निरंजन निराकार बगीची में 21 पौधों का पौधारोपरण किया गया। इस अवसर पर संस्था से जुड़े सभी भाई बहनों ने पहले स्थानीय सेवा केंद्र पर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया एवं पौधों की उचित देखभाल करने की प्रतिज्ञा भी की। 

तत्पश्चात सभी भाई बहनों ने कॉलोनी की निरंजन निराकार बगीची में सुबह 8 बजे पौधारोपण के लिए प्रस्थान किया । इस अवसर पर बगीची के महाराज बनवारी लाल दास महाराज के साथ मिलकर ब्रह्माकुमारी बहनों तथा संस्था से जुड़े सभी भाई बहनों ने पौधारोपण किया | राजयोग मेडिटेशन के माध्यम से पौधों को शुभ भावना ,शुभ कामना के संकल्प प्रदान किए। 

इस अवसर पर संस्था में समर्पित रूप से सेवाएं दे रही बीके शानू दीदी व बीके रेशु दीदी मुख्य अथिति रही। संस्था से जुड़े भारत विकास परिषद के पूर्व सेक्रेटरी वासुदेव लढ्ढा, अतिरिक्त विकास अधिकारी जितेंद्र बंसल, पारीक समाज के पूर्व अध्यक्ष गिरधारी पारीक, रिटायर अध्यापक ओम प्रकाश शर्मा, आर्मी पोस्ट से रिटायर्ड श्रवण पुरी , मांगीलाल जोशी, रिटायर वाटर वर्क्स दामोदर सोनी, राजेंद्र सेन, मधुबाला बहन ,अंजू दिवाकर बहन , गायत्री बहन, रेणु बहन, आनंदी बहन , डिंपल बहन, किरण बहन , ललिता बहन, शांति बहन, बीना बहन, नीतू बहन इत्यादि मौजूद रहे।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q



हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments