अजीतगढ़ में मनाया गया महाराणा प्रताप जयंती समारोह

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी        

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) अजीतगढ़ कस्बे के जगदीश मैरिज गार्डन में रविवार को सर्वसमाज अजीतगढ़ एवं महाराणा प्रताप जयंती समारोह समिति के तत्वाधान में महाराणा प्रताप की जयंती बड़ी धूमधाम के साथ मनायी | इस समारोह की अध्यक्षता राजस्थान के पूर्व परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने की | साथ ही मुख्य अतिथि राजस्थान कांग्रेस सेवादल प्रदेश अध्यक्ष हेम सिंह शेखावत थे एवं समारोह के विशिष्ट अतिथि राजस्थान प्रदेश कांग्रेस के महासचिव विक्रम सिंह मूडरु थे |


समारोह के दौरान अजीतगढ़ की मुख्य चौपड़ बाजार में सर्व समाज के लोग इकट्ठे होकर डीजे के साथ महाराणा प्रताप जयंती पर शोभायात्रा निकाली | शोभायात्रा अजीतगढ़ मुख्य चौपड़ बाजार होती हुई अजीतगढ़ के विभिन्न स्थानों पर घूमती हुई समारोह स्थल पर पहुंची | शोभायात्रा पर जगह-जगह विभिन्न समाजों के लोगों द्वारा पुष्प वर्षा की गई | 

समारोह के पहले अतिथियों द्वारा महाराणा प्रताप की मूर्ति पर पुष्प चढ़ाए गये | उसके बाद आयोजकों द्वारा आए हुए अतिथियों का साफा व माला पहनाकर स्वागत किया गया | समारोह की अध्यक्षता करते हुए राजस्थान के पूर्व परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा कि हम सभी को महाराणा प्रताप के पद चिन्ह पर चलकर देश की सेवा करनी चाहिए | महाराणा प्रताप वीर योद्धा थे एवं आन बान के धनी थे | वे कभी किसी के सामने झुके नहीं | वे सत्य पर अडिग रहे एवं अपने दुश्मनों से डरे नहीं | जंगल में अकेले रहकर घास की रोटियां खाकर अपना जीवन व्यतीत किया एवं जंगल में ही उन्होंने फौजी बनाकर मुगलों के साथ लड़ाई लड़ी | उन्होंने कहा कि हिंदुओं सूरज मेवाड़ शिरोमणि थे प्रताप इसलिए व्यक्ति को कभी भी झूठ नहीं बोलना चाहिए, सत्य ही बोलना चाहिए | सत्य की हमेशा जीत होती है |

समारोह के मुख्य अतिथि राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष हेमसिंह शेखावत ने कहा कि महाराणा प्रताप ने कभी झूठ नहीं बोला एवं हार स्वीकार नहीं की | वे त्याग बलिदान शौर्य के प्रतीक थे | इसलिए जो महाराणा प्रताप ने रास्ता चुना उसी रास्ते पर युवाओं को भी जाना चाहिए |

समारोह के विशिष्ट अतिथि राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव विक्रम सिंह मूंडरू ने कहा कि युवा महाराणा प्रताप के जीवन से प्रेरणा ले क्योंकि महाराणा प्रताप मातृभूमि की रक्षा के लिए सदैव संघर्ष करते थे | इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि पदम श्री जगदीश पारीक ने कहा कि हमें आज महाराणा प्रताप की जयंती पर सभी को संकल्प लेना है कि हमें सभी को एक-एक पेड़ लगाना है एवं उसकी सेवा करनी है | अगर ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाएंगे तो पर्यावरण शुद्ध होगा एवं बरसात ज्यादा आएगी | हमें संकल्प लेना है कि हमें महाराणा प्रताप के बताए रास्ते पर चलकर देश की सेवा करनी है | 

समारोह के विशिष्ट अतिथि युवाम के संयोजक मानसिंह शेखावत, माकपा के वरिष्ठ नेता कामरेड ओमप्रकाश यादव, भाजपा नेता प्रमोद सिंह बाजोर, डॉक्टर मंगल यादव, माकपा नेता विजेंद्र सिंह मूंडरू, पूर्व बैंक मैनेजर सायर मीणा, अजीतगढ़ सर्व ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष रमाकांत शर्मा, अजीतगढ़ अग्रवाल समाज के अध्यक्ष शंकरलाल झाड़ली, गौसेवा समिति महरोली के अध्यक्ष श्रवण सिंह महरौली, मोहम्मद शरीफ गौरी, गढ़टकनेत ठिकाने के ठाकुर भानुप्रताप सिंह, झाड़ली सरपंच प्रतिनिधि रामअवतार सिंह, आसपुरा के सरपंच प्रतिनिधि जितेंद्र सिंह, जयसिंह दिवराला, दिलीप सिंह आसपुरा ने विचार व्यक्त किए |

इस अवसर पर रणवीर सिंह आसपुरा, पूर्व पार्षद कान सिंह जालपाली,  हरदासकाबास सरपंच प्रतिनिधि नाथू सिंह, पूर्व जिला पार्षद दशरथ सिंह परोड़ा, विक्रम सिंह बाकावत, मुकेश कुमार पारोड़ा, करण सिंह, उमेद सिंह बडगूजर, श्रीमाधोपुर विधानसभा क्षेत्र से युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष देवेंद्र सिंह दिवराला, पार्षद ओमप्रकाश कुमावत, पंचायत समिति सदस्य शमशेर सिंह ,सुनील फलोड़, कर्मवीर सिंह दिवराला, हीतेंद्र सिंह दिवराला ,दीवान सिंह, अनमोल सिंह, श्यामसुंदर सैनी, रणवीर सिंह बाकावत, विशाल सिंह, शिवप्रताप सिंह ,भंवर सिंह, नरपत सिंह झाड़ली, बबलू सिंह हरिपुरा, जगदीश प्रसाद सैनी समेत सैकड़ो लोग उपस्थित थे  | मंच का संचालन हमीर सिंह मंडा ने किया | शोभायात्रा में अजीतगढ़ थाना अधिकारी मुकेश कुमार सेपट पुलिस जाप्ते के साथ तैनात थे |

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments