इंडो नेपाल पर्यावरण कॉन्फ्रेंस एवं सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी        

नेपाल (संस्कार सृजन) द ग्रीन भारत टाइम्स वर्ल्डवाइड मैगजीन के द्वारा नेपाल के जनकपुर धाम में इंडो नेपाल पर्यावरण कॉन्फ्रेंस एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया | इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनकपुर सांसद राम आशीष यादव के साथ बीरगंज सांसद बीना शर्मा रही | कार्यक्रम की अध्यक्षता धरा धाम इंटरनेशनल के संस्थापक संत डॉक्टर सौरभ पांडे गोरखपुर, मंच संचालक ट्री मैन सुजीत कुमार सीतामढ़ी बिहार ने की |

मुख्य अतिथि जनकपुर सांसद रामाशीष यादव ने कहा कि पर्यावरण के बिना यह धरती बेकार है | पर्यावरण से ही संस्कार और भक्ति भाव होता है | इंसान को नई ऊर्जा प्रदान करता है पर्यावरण, इसलिए हम सभी को संकल्प लेते हुए प्रत्येक घर प्रत्येक व्यक्ति को एक-एक पौधा लगाना और सिंगल यूज प्लास्टिक को अपने जीवन से बहिष्कार करना चाहिए | 

वहीं मुख्य अतिथि के तौर पर बीना शर्मा बीरगंज संसद में भी कहा कि मैं इस कार्यक्रम में पहली बार आयी हूं | इस तरह का कार्यक्रम मेरे भविष्य में कभी नहीं मिला | मुझे खुशी है कि पर्यावरण के प्रति हमारे देश की जनता दुनिया जागृत है और इसे सजाने के लिए देश की जनता पुरजोर प्रयास कर रही है | मैं भी शपथ और संकल्प लेती हूं की राजनीतिक तौर पर ज्यादा से ज्यादा पर्यावरण को बढ़ावा देने की बात करूंगी और अपने आसपास के लोगों को भी पर्यावरण के प्रति जागरूक करूंगी |

कार्यक्रम की अध्यक्षता संत डॉ. सौरभ पांडे ने कहा कि निरोजा ग्रीन इंडिया परिवार फाउंडेशन के द्वारा भारत कई राज्य और शहरों में पर्यावरण के प्रति कार्यक्रम होते हुए आ रहे हैं | जनकपुर धाम सीता माता के जन्म स्थल पर या पहला कार्यक्रम पर्यावरण के लिए किया गया है |

आंध्र प्रदेश से गीतिका ने कहा कि पर्यावरण के बिना सोच बिल्कुल बेकार है| वहीं ग्रीन भारत टाइम्स वर्ल्डवाइड मैगजीन के संस्थापक डॉ. नीरज गुप्ता ने कहा कि संस्था द्वारा अथक प्रयास किया जा रहा है कि प्रत्येक व्यक्ति पर्यावरण के प्रति जागरूक हो और इस धरती को बचाने की मुहिम में साथ में आने वाले जनरेशन को भी पर्यावरण के प्रति जागरूक करें |

कार्यक्रम में डॉ. अरुण गुप्ता को रक्सौल चंपारण गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया | रजनी पांडा, उड़ीसा लालबाबू प्रसाद, राजकिशोर गुप्ता काठमांडू, अभिषेक तिवारी बीरगंज, अमरेश पांडे बेतीया व्यक्तियों को गेस्ट ऑफ ओनर से सम्मानित किया गया |

अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरणविद गीतिका आंध्र प्रदेश को ऑक्सीजन गर्ल ऑफ इंटरनेशनल से सम्मानित किया गया | इंडो नेपाल सोशल सर्विस आईकॉनिक अवार्ड से डॉ.गणेश दास स्वामी राजस्थान, विश्वनाथ पाणिग्रह छत्तीसगढ़, इरफान मलिक पुणे, पूनम भारद्वाज, चक्षु भारद्वाज दिल्ली, सुजीत कुमार सीतामढ़ी के साथ भारत के कई राज्य जिलों से आये हुए 50 से ऊपर समाजसेवी, पर्यावरणविद् को सम्मानित किया गया | कार्यक्रम को कोऑर्डिनेट पूजा गुप्ता ने किया | 

संस्था के नेपाली डायरेक्टर सुरेश शर्मा ने बताया कि एक महत्वपूर्ण अंग है ,अगर आज हम सचेत नहीं हुई तो आने वाले समय में धरती से मानव लुप्त हो जाएंगे | पर्यावरणविद सुरेश शर्मा को ऑक्सीजन मैन ऑफ नेपाल से सम्मानित किया गया | डॉ. विक्रम यादव को जल्द ऑफ नेपाल से सम्मानित किया गया | वही कार्यक्रम में जनकपुर नेपाल से 10 प्रतिभागी को जनकपुर सेवा सम्मान से भी सम्मानित किया गया | कार्यक्रम में कई गणमान्य समाजसेवी पर्यावरण भी उपस्थित रहे |

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments