गायत्री प्रज्ञा पीठ संस्थान चौमूं में हुआ एक कुंडीय गायत्री यज्ञ

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी        

जयपुर (संस्कार सृजन) शहर के राधाबाग कॉलोनी में स्थित गायत्री प्रज्ञा पीठ संस्थान पर गायत्री परिवार की ओर से सुहानी पत्नी राहुल कुमावत का पुंसवन संस्कार रविवारीय एक कुंडीय गायत्री यज्ञ के माध्यम से किया। यज्ञ में औषधि अवग्राण के बाद  गर्भिणी के द्वारा खीर की पांच विशेष आहुतियां, गायत्री मंत्र और महामृतंजय मंत्र की आहुतियां प्रदान की गई। 

'आओ गढ़े संस्कारवान पीढ़ी' अभियान के तहत संस्कार के माध्यम से बताया गया कि गर्भिणी को आहार -विहार,आचार-विचार से संबंधित बातों को ध्यान रखने के लिए बताया गया। साथ सदसहित्य का पठन और गायत्री जप का संकल्प दिलाया गया। क्योंकि विज्ञान कहता है कि इस दौरान माता जो भी विचार करती है वह विचार गर्भस्थ शिशु पर भी प्रभाव डालते है। इसलिए पुंसवन संस्कार का क्रम अपनाया जाता है जिससे आने वाली संतान सुयोग्य और संस्कारी बने। हवन के पश्चात सभी परिजनों ने गर्भवती माता को पुष्प वर्षा कर आशीर्वाद प्रदान किया। 

इस दौरान ट्रस्ट सचिव राजकुमार शर्मा ने आगामी गायत्री जयंती पर्व पर प्रकाश डाला। बताया की 15 जून को प्रातः 7 बजे से 16 जून रविवार की सुबह 7 बजे तक 24 घंटे का अखंड जप रखा गया है और 16 जून को पंच कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया जायेगा। सामूहिक अखंड जप के लिए परिजनों और साधकागणो का पंजीकरण किया जा रहा है। जिसमें कम से कम 2 घंटे  का समय देना है।

इस दौरान सावरमल अग्रवाल, मदनलाल विजयवर्गीय, श्रीराम बटवाल, भेरूराम यादव,पवनकुमार माहेश्वरी,राजेंद्र सैन,रमाकांत मोदी,मुरारीलाल अग्रवाल,माला शर्मा,स्वाती राजपाल और परिव्राजक दयाराम राजपाल आदि उपस्थित रहे।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments