पानी की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने सौंपा जेईएन को ज्ञापन

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी        

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) जेजेएम योजना के अंतर्गत पानी की लाइन डालने व ढाणीयो में डली हुई पानी की लाइन से कनेक्शन देने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने पीएचईडी जेईएन को ज्ञापन सौंपा है |

ग्राम पंचायत अमरपुरा में पानी की बड़ी समस्या बनी हुई है | टंकी के पास की ढाणीयो में अब तक भी लाइन नहीं बिछाई गई है।

आदर्श ग्राम विकास सेवा समिति के संरक्षक कालूराम झाझडिया ने ज्ञापन सौंपकर बताया कि उच्च अधिकारियों को कई बार अवगत करवाया जा चुका है, लेकिन इस पानी की समस्या का अभी तक कोई समाधान नहीं हुआ है। निजी टैंकर वालों की मनमानी के चलते 500 से 600 रुपए में पानी मंगवाकर लोगों को प्यास बुझानी पड़ रही है। पानी की टंकी के पास तीन चार ढाणियों में भी टंकी द्वारा सप्लाई नहीं की जा रही है। जिससे सिसोटिया वाली ढाणी, गोरा वाली, खातोदिया धायल वाली, डूडियो की ढाणी में पेयजल सप्लाई नहीं पहुंचने के कारण लोगों को मजबूरी में निजी टैंकरों का सहारा लेना पड़ रहा है।

मौके पर पहुंचे पीएचईडी जेईएन गगन सिंह को ज्ञापन देकर पंचायत में जल्द से जल्द लाइन बिछाने व  जिन ढाणीयों में लाइन डली हुई है ऐसे परिवारों को कनेक्शन देने की मांग की। इस मौके पर सरपंच गजानंद यादव, राकेश यादव, मालीराम बाज्या, धर्म सिंह दयाल सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे |

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments