जन सेवक रविकांत शर्मा ने चलाया हस्ताक्षर अभियान

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी        

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) चौमूं विधानसभा के 2018 विधायक प्रत्याशी रहे जन सेवक रविकांत शर्मा ने ग्राम पंचायत फतेहपुरा बांसा में ग्राम पंचायत प्रशासन से 7 सूत्रीय मांगों को लेकर हस्ताक्षर अभियान चलाया है | जिसमें निम्न मांगें हैं -

1.संपूर्ण ग्राम पंचायत की नियमित साफ सफाई के लिए मुख्य स्थान पर कचरा पात्र रखवाने हेतु |

2. ग्राम पंचायत के मुख्य स्थानो पर रोड लाइट की व्यवस्था करना |

3. ग्राम पंचायत में आज तक लंबित पटटो का तुरंत निस्तारण |

4. ग्राम पंचायत में संचालित विभिन्न योजनाएं (जैसे –मनरेगा ग्रामीण विकास की योजना ) अप्रैल 2024 से रोजगार मांगने वालों एवं रोजगार दिए गए व्यक्तियों की सूची ग्राम पंचायत के सार्वजनिक स्थान पर चस्पा करना (दीवार लेखन करना) |

5. ग्राम पंचायत में जनवरी 2020 से करवाए जा रहे विकास (विभिन्न योजनाओं में ) के कार्यों से प्राप्त आय व व्यय की राशि का विवरण सार्वजनिक स्थान पर चस्पा करना (दीवार लेखन करना) |

6. ग्राम पंचायत में आबादी क्षेत्र में सुबह शाम दोनों समय पर पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था करना ।

7. ग्राम पंचायत के प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाना |

जन सेवक रविकांत शर्मा ने बताया कि 7 सूत्रीय मांगों को नहीं मानने पर आमरण अनशन हेतु जन समर्थन जुटाने के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाया है, जिसमे ग्रामजनो ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया |

इस दौरान राकेश शर्मा, राजीव शर्मा ,श्याम प्रकाश शर्मा, कमलेश बोहरा, कमल मिश्रा, अनिल बोहरा, सचिन जांगिड़, विमलेश मक्की ,याज्ञिक विकास शास्त्री, अशोक शर्मा ,रवि बोहरा आदि लोग मौजूद रहे |

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments