शहीद भगत सिंह विधि महाविद्यालय में वार्षिक उत्सव का हुआ आयोजन

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी        

नीमकाथाना (संस्कार सृजन) क्षेत्र मे शहीद भगत सिंह विधि महाविद्यालय में वार्षिक उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती प्रतिमा एवं महाविद्यालय संस्थापक स्वर्गीय डॉक्टर गंगासहाय शर्मा की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्प अर्पित कर की गयी ।


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्थान उच्च न्यायालय के न्यायाधीपति अनूप कुमार ढंड रहे। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि विधि शिक्षा प्राप्त व्यक्ति समाज को विकसित व जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वाह कर सकता है,विद्यार्थियों को विधि के अध्ययन को गंभीरता से करना चाहिए।


 
कार्यक्रम की अध्यक्षता गवर्नमेंट विधि पीजी महाविद्यालय सीकर के प्राचार्य प्रोफेसर डी एस थालोड़ ने कहा कि एक अधिवक्ता समाज में न्याय से वंचित व्यक्ति के अधिकारों की रक्षा करता है और उसे सामर्थ्यवान बनता है अथवा विधि के विद्यार्थियों को संवेदनशील होकर करना चाहिए। 

इस अवसर पर सीकर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जगदीश गिठाला एडवोकेट सहित अनेक सीनियर अधिवक्ता, व संस्था सचिव कमल शर्मा, योगेश शर्मा एडवोकेट व प्राचार्य डॉक्टर दिनेश शुक्ला ने आभार व्यक्त किया। विद्यार्थियों ने अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम किये जिसमें बाल विवाह है एक अभिशाप विषय पर नाटक का प्रस्तुतिकरण किया गया ।

विधि प्रथम वर्ष, द्वितीय वर्ष, तृतीय वर्ष के टॉपर्स को न्यायाधीश अनूप कुमार दंड के द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रथम वर्ष के छात्रों का स्वागत व तृतीय वर्ष के उर्तीण को विदाई दी गई। इसके साथ मिस्टर फ्रेशर उमेश कुमार सैनी व मिस फ्रेशर रेनू शर्मा चुने गए। 

कार्यक्रम के मुख्य न्यायाधीश अनूप कुमार ढंड ने काफी विषयो पर सुुझाव दिए और विद्यार्थियों से अपने केरियर के बारे बताया की विद्यार्थीयो को अपने लक्ष्य के प्रति अडिग  रहना चाहिए, जिसमे मनोज कुमार चौहान (समाजसेवी) मावण्डा, नीमकाथाना, लालचन्द जोरम घाटवा, भीवाराम जाम, रेणु शर्मा,अशोक कुमार औला, महेन्द्र कुमार आदि विद्यार्थियो ने अपने लक्ष्य को लेकर चर्चा की।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments