परशुराम जयंती : भव्य शोभायात्रा निकालकर मनाया परशुराम का जन्मोत्सव

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी        

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) भगवान परशुराम जन्मोत्सव मानस परिवार के तत्वावधान में संत शिरोमणि गिरधारी दास महाराज एवं साध्वी डॉ. अनीता योगेश्वरी के सानिध्य में शहर के मुख्य मार्गो से भगवान परशुराम जी की शोभायात्रा निकाली गई | शोभायात्रा में परशुराम जी के जयकारे गुंजायमान होते रहे |


ब्राह्मण समाज राजस्थान जिलाध्यक्ष भुवनेश तिवाडी ने बताया कि सभी संगठनों को साथ लेकर शोभायात्रा निकली | रेलवे स्टेशन रोड स्थित श्याम नगर, श्याम मंदिर से रवाना हुई | इसके बाद सुभाष सर्किल, रावण गेट, नया बाजार, चौपड़, सदर बाजार, त्रिपोलिया बाजार ,लक्ष्मी नाथ चौक, बावड़ी गेट, बस स्टैंड, जयपुर रोड, थाना मोड़ चौराहा, धोली मंडी होते हुए वापस श्याम नगर पहुंची | शोभायात्रा को लेकर सभी समाजों में उत्साह दिखाई दिया |

पुष्प वर्षा कर किया स्वागत :-

शोभायात्रा का जगह-जगह समाजों के पदाधिकारियों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया | साथ ही ठंडाई,शीतल पेय आदि पिलाया | पान की व्यवस्था की गई थी |

शोभायात्रा मार्ग में पुलिस की चाक चौबंद व्यवस्था रही | शोभायात्रा के दौरान थानाधिकारी प्रदीप शर्मा के नेतृत्व में पुलिसकर्मी, पुलिस मित्र ,सीएलजी सदस्य व्यवस्था को संभाले हुए थे।

शोभायात्रा में स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं संगठनों के पदाधिकारी के साथ महिलाओं ने भी हिस्सा लिया | इस दौरान अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ प्रदेशाध्यक्ष महावीर प्रसाद शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम शर्मा, नगर पालिका उपसभापति किरण शर्मा ,पार्षद संदीप शर्मा, पूर्व सरपंच महंत योगेश्वर दास, माधव दास सेवा समिति सचिव रामगोपाल भादुका, पार्षद प्रतिनिधि राहुल शर्मा, समाजसेवी गोपाल शर्मा, समाजसेवी सुरेश कुमार शर्मा, शिक्षाविद सांवरमल शास्त्री, बनवारी लाल शर्मा, एडवोकेट अजय शर्मा, एडवोकेट हेमेंद्र शर्मा, राजकुमार शर्मा, पंडित ईश्वर दास शर्मा, सत्य प्रकाश पारीक, श्रीराम शर्मा, अशोक रेवड़का, डॉ. राम प्रकाश शर्मा, चंद्र प्रकाश शर्मा, पंडित रामस्वरूप शर्मा, नारायण लाल शर्मा, बनवारी लाल भातरा, मेघराज शर्मा, आशीष भारद्वाज, खांडल समाज अध्यक्ष राधेश्याम खांडल, पुरुषोत्तम खांडल, दाधीच समाज के सीताराम दाधीच , सर्व ब्राह्मण समाज जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम शर्मा, हरियाणा ब्राह्मण समाज के अनिल बलेसरा, महिपाल शर्मा, भवानी शंकर शर्मा, मुकेश दीक्षित, चौमूं तहसील अध्यक्ष सुनीता शर्मा ,एडवोकेट बीनू शर्मा, नीरज शर्मा आदि लोग उपस्थित रहे |

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments