अजंता वर्ल्ड सेकेंडरी स्कूल में मनाया मदर्स डे कार्यक्रम

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी        

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी चौमूं शहर के गिरिराज नगर स्थित अजंता वर्ल्ड सेकेंडरी स्कूल में बड़े धूमधाम के साथ मदर्स डे का कार्यक्रम आयोजित किया गया | कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अंतर्राष्ट्रीय भविष्यवक्ता पंडित रविंद्र आचार्य रहे |

कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल प्रिंसिपल संगीता तिवाडी और डायरेक्टर मालीराम यादव ने की | विशिष्ट अतिथि सूर्या एग्रो इंडस्ट्रीज के सीईओ पंकज शर्मा, चौमूं थाना अधिकारी प्रदीप शर्मा, समाजसेवी पूनम पारीक, समाजसेवी प्रेम सिंह सोलंकी  रहे | आचार्य हरिओम महाराज द्वारा मंत्रोच्चार के साथ माता सरस्वती की पूजा अर्चना की गई |

मुख्य अतिथि पंडित रविंद्र आचार्य ने माता सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की | पंडित रविंद्र आचार्य ने कहा कि इस धरती पर सबसे बड़ा स्थान मां का है और माँ ही है जो इस सृष्टि को रच सकती है | माँ ही बच्चों की प्रथम गुरु होती है, इसलिए माँ का स्थान सर्वोपरि है | प्रतिदिन हमें अपने माता-पिता का मान सम्मान करना चाहिए |

स्कूल के डायरेक्टर मालीराम यादव ने कहा कि बच्चों को शिक्षा के साथ संस्कार भी देने चाहिए | भारतीय संस्कृति को जीवित रखने के लिए स्कूल में हमेशा कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहे हैं | आज स्कूल के बच्चों ने अपनी-अपनी माता की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया | इस कार्यक्रम को देखकर सभी महिलाएं भाव विभोर हो उठी |

सभी महिलाओं को उपहार स्वरूप दीवार घड़ी भी भेंट की गई | कार्यक्रम में सभी बच्चों की माताएं और स्कूल का स्टाफ मौजूद रहा |

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments