विद्युत निगम में स्थानांतरण नीति बनाने के लिए मीटिंग का हुआ आयोजन

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी        

जयपुर (संस्कार सृजन) राजस्थान सरकार के दिशा निर्देशों के अनुरूप विद्युत निगम में स्थानांतरण नीति बनाने एवं अन्य मांगो पर दोपहर 3 बजे विद्युत भवन में बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में सभी यूनियन के पदाधिकारी मौजूद रहे। 

विद्युत निगम प्रशासन  की और से मुख्य कार्मिक अधिकारी डिस्कॉम एस.एन. नाथावत, राजस्थान विद्युत उत्पादन निगम मुख्य कार्मिक अधिकारी आलोक और राजस्थान राज्य विद्युत प्रसारण निगम से जेडीपी अहरी मौजूद रहे।

राजस्थान विद्युत तकनीकी कर्मचारी एशोशिएसन की तरफ से प्रदेश कार्यालय मंत्री मोहम्मद आरिफ, प्रदेश उपाध्यक्ष अवधेश शर्मा और प्रदेश प्रचार मंत्री कैलाश सैनी ने कर्मचारियों की तकनीकी कर्मचारियों की मांग को आयोजित बैठक में बिंदुवार रखा जिसमें इंटर डिस्कॉम तबादला नीति बनाने, म्युचुअल ट्रांसफर हेतु और अन्य सभी मांगो पर अपने विचार रखे।

अन्य संगठन इंजीनियर एसोसिएशन ऑफ राजस्थान, पावर इंजीनियर एसोसिएशन ऑफ़ राजस्थान से घनश्याम गुर्जर, प्रांतीय विद्युत मंडल मजदूर फेडरेशन राजस्थान, राजस्थान विद्युत श्रमिक महासंघ, राजस्थान राज्य विद्युत कर्मचारी फैडरेशन, राजस्थान बिजली वर्कर्स फेडरेशन, राजस्थान विद्युत कामगार एकता फेडरेशन, ऑल राजस्थान इलेक्ट्रिसिटी एम्पलाइज फेडरेशन से मोहम्मद युसुफ कुरैशी, राजस्थान विद्युत कर्मचारी संघ,के पदाधिकारी मौजूद रहे और उन्होंने भी अपने विचार मांग पत्र रखे।

राजस्थान राज्य विद्युत मंडल अनुसूचित जाति /अनुसूचित जनजाति संस्था जयपुर के पदाधिकारी को इस मीटिंग में नहीं बुलाने पर यूनियन के अध्यक्ष युवराज आसीवाल ने मुख्य सचिव राजस्थान सरकार, अतिरिक्त मुख्य सचिव ऊर्जा विभाग और सी.एम.डी को ज्ञापन देकर अपनी नाराजगी जाहिर की है।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments