अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस थीम बी पार्ट ऑफ द प्लान पर व्याख्यान आयोजित

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी        

कोटा (संस्कार सृजन) आधुनिक तकनीक का प्रयोग करते हुए जैव विविधता संरक्षण, बांस घास, फर्न तथा पादप नामकरण पर "बी पार्ट ऑफ द प्लान" अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता थीम के तहत भारतीय वनस्पति सर्वेक्षण में अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर व्याख्यान रखा गया। जैव विविधता संरक्षण मे लोगों की भागीदारी बढ़ाने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 

इस आयोजन में जय नारायण विश्वविद्यालय वनस्पति शास्त्र विभाग के 28 शोध छात्रों ने शिरकत की। जैव विविधता संरक्षण से संबंधित जागरूकता कार्यक्रम की शुरुआत कार्यालय प्रभारी डॉ. विनीत कुमार रावत के स्वागत भाषण तथा अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता की सामान्य जानकारी से हुई | जिसमें कार्यालय अध्यक्ष ने शोध छात्रों को जैव विविधता संरक्षण पर सहभागिता करते हुए प्रत्येक शोध छात्र को कम से कम 100 लोगों को इस सहभागिता में सहयोगी बनाने के लिए तैयार करने हेतु कहा। 

डॉ रावत ने जैव विविधता के तहत आने वाले फर्न के वर्गिकी तथा वितरण एवं उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए व्याख्यान प्रस्तुत किया। वैज्ञानिक डॉ. चंदन सिंह पुरोहित ने "रोल ऑफ़ मॉडर्न तकनीक इन प्लांट कंजर्वेशन एंड आईयूसीएन रेड लिस्ट असेसमेंट" पर व्याख्यान देते हुए बताया कि आधुनिक तकनीक का प्रयोग करते हुए जैव विविधता को संरक्षित किया जा सकता है। जैव विविधता को संरक्षित क्षेत्र, तहसील, जिला, राज्य आदि के आधार पर पहचान करने तथा उनके संरक्षण के लिए जीपीएस लोकेशन तैयार करके संबंधित विभाग को सूचित करने हेतु अवगत करवाया। 

वैज्ञानिक डॉ पुष्पा कुमारी के द्वारा "बंबू : द वंडर ग्रास" पर व्याख्यान  देते हुए भारत में पाई जाने वाली विभिन्न प्रकार की बांस प्रजातियों की जानकारी दी, उनका आर्थिक महत्व तथा भोजन के रूप में इसकी भूमिका पर जानकारी प्रस्तुत की। वनस्पतिज्ञ डॉ. राजीव कुमार सिंह ने प्रस्तुतीकरण देते हुए पेड़ पौधों के नामकरण एवं नामकरण में होने वाले बदलाव पर अंतरराष्ट्रीय मानकों की जानकारी दी। वरिष्ठ परिक्षण सहायक अमित कुमार के द्वारा भारतीय वनस्पति सर्वेक्षण का संक्षिप्त ब्यौरा प्रस्तुत करते हुए जैव विविधता संरक्षण और पहचान पर किए जाने वाले कार्यों पर प्रकाश डाला। 

विश्वविद्यालय के शोध छात्र कमलेश सेपियंस, संपूर्ण सिंह यादव, राजेश कुमार, अशोक कुमार, हिमांशु कुमार, बृजेश कुमार, रेनू, कोमल जैन, भूमिका सोनी, जागृति उपाध्याय, लवीना माकड़, पूनम जोधा, भावना पालावत, सरिता वर्मा, किरण बिश्नोई ममता चौधरी, निशांत चौहान, चंद्रमुखी,स्नेहा कुमारी, कल्पना, हिमांशी, हार्दिक आदि छात्रों ने कार्यक्रम में सहभागिता की। व्याख्यान माला के अंतिम पड़ाव पर शोध छात्रों ने विचार एवं अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि जैव विविधता संरक्षण पर आज प्रदान की गई जानकारी का अधिक से अधिक प्रसार करेंगे एवं जैव विविधता में सक्रीय भागीदारी और भूमिका निभाएंगे। शोध छात्रों सहित सभी वैज्ञानिक और कर्मचारियों ने जैव विविधता संरक्षण तथा मिशन लाइफ के तहत संसाधन सदुपयोग और संरक्षण की शपथ ली। 

संस्थान के वनस्पति सहायक डॉ. पुरुषोत्तम डेरोलिया ने हरबेरियम की विजिट करवाते हुए हरबेरियम तकनीक पर विस्तृत जानकारी प्रदान की। वनस्पति सहायक रमेश कुमार के द्वारा म्यूजियम आर्टिफैक्ट, पेड़ पौधों के फल, बीज आदि की जानकारी प्रस्तुत की। इस कार्यक्रम में फील्ड सहायक मुकेश गोयल, गार्डन ओवरशियर भोमाराम, फील्ड सहायक रणजीत मेघवाल, जसपाल सिंह, सौरभ कुमार, पंकज सक्सेना, हर्षित कुलश्रेष्ठ, नीतू शर्मा, बिट्टू कुमारी, रतनलाल, करतार सिंह लिखना राम आदि ने सक्रीय भागीदारी निभाई। वैज्ञानिक डॉ. पुष्पा कुमारी ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। वरिष्ठ ग्रंथालयी जगदीश यादव ने कार्यक्रम का समन्वय तथा मंच संचालन किया।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments