डाबला में नेत्र चिकित्सा शिविर में 177 नेत्र रोगियों की हुई जांच

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी        

शाहपुरा (संस्कार सृजन) जिला कलेक्टर राजेंद्र सिंह शेखावत एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी घनश्याम चावला के निर्देशन में नैनसुख कार्यक्रम के तहत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डाबला में निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। 

सीएचओ हेमंत शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि नेत्र चिकित्सा शिविर में महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता एवं सीएचओ द्वारा आंखों की बीमारी वाले रोगियों को चिन्हित कर कैंप में भिजवाया गया। 

डॉक्टर मुकेश शर्मा पीएचसी डाबला ने बताया कि स्क्रीनिंग में आए मरीजों को द्वितीय चरण में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ सज्जन सिंह मीणा द्वारा कैंप में कुल 177 मरीजों की अंतिम स्क्रीनिंग करके आपरेशन व चश्मा हेतु चिन्हित किया गया। इनमें कुल 28 रोगियो की आंखों में मोतियाबिंद जैसी गंभीर बीमारी के लक्षण दिखाई दिए जिन्हें ऑपरेशन के लिए चिन्हित किया गया। जिनका ऑपरेशन जिला चिकित्सालय शाहपुरा में किया जाएगा। शेष मरीजों को उपचार एवं चिकित्सिकीय परामर्श दिया गया। 

कैंप में लोकेश कुमार, सुधीर शर्मा नर्सिंग अधिकारी, दिनेश शर्मा, सुनीता मीणा, हेमंत शर्मा सीएचओ सहित समस्त स्वास्थ्य कर्मचारी मौजूद रहे।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments