भीषण गर्मी में स्काउट गाइड ने लगायी ठंडे पानी की प्याउ

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी        

उदयपुर (संस्कार सृजन) राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड उदयपुर के 53 वाँ उदय रोवर ओपन क्रू भुवाणा स्थानीय संघ बडगांव एवं व्यापार मण्डल भुवाणा के संयुक्त तत्वावधान में भुवाणा चौराहे से प्रतापनगर की और जानें वाले मार्ग पर ग्रीष्मकालीन स्काउट गाइड जलसेवा प्याउ का सुरेन्द्र कुमार पाण्डे सी.ओ. स्काउट के मुख्य आतिथ्य एवं मोहनलाल डांगी सरपंच की अध्यक्षता में शुभारंभ हुआ।

उदय ओपन रोवर क्रू भुवाणा के रोवर लीडर सुरेश कुमार प्रजापत ने जानकारी देते हुऐ बताया कि प्रतिवर्ष की भाँति इस वर्ष भी ग्रीष्मकाल में भीषण गर्मी में उदय ओपन रोवर क्रू भुवाणा के द्वारा ग्रीष्मकालीन स्काउट गाइड जलसेवा प्याउ का शुभारंभ किया है इस प्याउ के संचालन व्यवस्थाओं में व्यापार मण्डल भुवाणा, स्थानीय भामाशाहों, सरपंच मोहनलाल डांगी आदि का विशेष सहयोग मिल रहा है।

मुख्य अतिथि पद से संबोधित करते हुए सी.ओ स्काउट सुरेन्द्र कुमार पाण्डे ने बताया कि राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड उदयपुर जिले के तत्वावधान में जिले के स्थानीय संघ, ग्रुप स्तर पर ग्रीष्मकालीन स्काउट गाइड जलसेवा प्याउ और मूक पक्षियों के लिऐ चुग्गा पात्र और परिण्डा अभियान को 25 जून तक चलाया जायेगा। जिले भर के कब, बुलबुल, स्काउट, गाइड, रोवर, रेंजर और स्काउटर्स गाइडर्स शिक्षण संस्थाओं में अवकाश हो जाने के बाद प्रतिवर्ष अपनें आवास के नजदीक, रेल्वे स्टेशन, बस स्टेण्ड, सार्वजनिक स्थान पर आम राहगीरों को भीषण गर्मी में ठंडे पानी की प्याउ लगाकर उनको गर्मी से राहत दिलानें के साथ ही बेजुबान मूक पक्षियों के लिऐ मिटटी के चुग्गा पात्र और परिण्ड छाँया में बांधकर उनके नियमित दाना पानी डालनें के संकल्प के साथ ही बेजुबान पक्षियों को भीषण गर्मी में राहत पंहुचानें का पुनीत कार्य करते है।

पाण्डे ने इस अवसर पर बताया कि जलसेवा प्याउ और चुग्गा पात्र एवं परिण्डा अभियान अपनें अपनें स्तर पर अपनी स्काउट गाइड भावनाओं के साथ अपनें पॉकिट मनी से संचालित करते है इस पुनीत कार्य को करनें में स्थानीय भामाशाहों का भी भरपूर सहयोग मिल जाता है। उन्होनें कहा कि स्काउटिंग गाइडिंग से जुडे कार्यकर्ता अपनें जन्म दिन, विवाह वर्षगांठ और ग्रीष्मकाल में आनें वाले धार्मिक तथा मांगलिक कार्यक्रमों के तहत दिल खोल कर आवश्यक सहयोग प्रदान करते है।

पाण्डे ने कहा कि प्याउ के शुभारंभ के साथ ही भुवाणा के व्यस्तम चौराहे से गुजरनें वाले चार पहिया तथा दुपहिया वाहनों के ड्राईवर एवं स्टाफ, आम राहगीरों ने ठंडे पानी से अपनी प्यास बुझानें का नजारा देखकर प्याउ के संचालक का उदेश्य पूरा होते देखकर दिल को बहुत ही शुकुन मिला जिसका कोई मोल भाव नही किया जा सकता है। पाण्डे ने इस अवसर पर इस पुनीत कार्य के संचालन में सहयोग करने के लिऐ भारत स्काउट व गाइड के सचिव स्थानीय संघों से इच्छुक व्यक्ति, भामाशाहों द्वारा संपर्क कर आवश्यक सहयोग प्रदान करनें के लिऐ भी अपील की। इस अवसर पर सरपंच मोहनलाल डांगी एवं देवेन्द्र कुमावत ने भी अपनें विचार व्यक्त किये।

इस अवसर पर रोवर क्रू के संरक्षक और सरपंच भुवाणा ग्राम पंचायत मोहनलाल डांगी, कार्यकारी अध्यक्ष प्रकाश प्रजापत, रोवर लीडर सुरेश कुमार प्रजापत, दीपलाल मेनारिया, राहुल मेनारिया, सूर्य प्रकाश, भुवाणा शिक्षण संस्थान के संस्थापक निदेशक देवेन्द्र कुमावत, किशोर कुमार, जसवंत रेगर, गिरिराज शर्मा एवं रोवर दिव्यांश ब्रिजवानी, विरेन्द्र सिंह, कमल सिंह झाला, देवेन्द्र प्रजापत, रिषभ राय आदि ने मौजूद रहकर आवश्यक सहयोग प्रदान किया।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments