गायत्री परिवार ने आयोजित किया पंच कुंडीय गायत्री महायज्ञ

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी        

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के द्वारा चलाए जा रहे गृहे - गृहे गायत्री यज्ञ अभियान के तहत् गायत्री परिवार चौमूं के माध्यम से शहर के एक निजी कॉलेज में पंच कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया।


इस महायज्ञ में विद्यालय एवं महाविद्यालय के सैकड़ों छात्रों ने बड़े ही हर्षोल्लास के साथ भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत लोकेंद्र सिंह बीजावत एवं हारमोनियम वादक मालचंद बुनकर द्वारा प्रज्ञा गीत के माध्यम से की गई । वहीं मंच का संचालन ग्यारसीलाल जांगिड़ द्वारा संपन्न किया गया। पंच कुंडीय गायत्री यज्ञ में प्रत्येक छात्र एवं छात्राओं ने अपने उज्ज्वल भविष्य के लिए गायत्री मंत्र और महामृत्युंजय मंत्र की आहुतियां प्रदान की। 

मंच से बताया गया की गायत्री महामंत्र सद्बुद्धि का मंत्र है जिसके जप से हमारे सभी मनोकामनाएं पूर्ण एवं सफल होती है। सभी बच्चो को जीवन में आध्यात्मिक प्रगति के सूत्र बताए गए ताकि हम शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ते हुए मानव से महामानव बन सके। गायत्री साधना से होने वाले लाभ को बताया। कार्यक्रम के पश्चात सभी बच्चों से बुराईयों को छोड़ने का संकल्प दिलाया गया और एक - एक अच्छाई ग्रहण करने का संकल्प दिलाया।  

वहीं गायत्री परिवार ट्रस्ट सचिव राजकुमार शर्मा एवं उपाध्यक्ष एड. जितेंद्र सिंह बीजावत ने साहित्य प्रदर्शनी लगाकर बच्चों को युग साहित्य के अध्ययन के लिए प्रेरित किया। बताया की परम पूज्य गुरुदेव आचार्य पंडित श्रीराम शर्मा ने जीवन के प्रत्येक समस्या पर पुस्तक लिखीं। इस प्रकार से 3200 पुस्तकों का प्रचार प्रसार किया जाता है। गायत्री परिवार मिशन के ओजस्वी नारों को लगाकर बच्चों में नया समाज बनाएंगे और नया जमाना लायेंगे के भाव जागृत किए गए। महिला मंडल की ममता दादरवाल ने बच्चों को घर से चौबीस बार गायत्री मंत्र बोलकर विद्यालय आने को कहा।

वहीं विद्यालय डायरेक्टर बनवारी लाल जाट एवं विद्यालय संचालक बी. एल. जाट ने गायत्री परिवार का हृदय से कार्यक्रम के लिए आभार प्रकट किया और कार्यकर्ताओं ने विद्यालय प्रशासन का अभिनंदन किया। कार्यक्रम के दौरान रामधन टाक, सावरमल अग्रवाल, मदनलाल विजय,रामबाबू सैन, दिनेश खेमावाला,अमित अग्रवाल,रामसिंह दादरवाल,नागरमल छीपा,माला शर्मा, राजकुमारी वर्मा, तुलसीराम एवं परिव्राजक रमेश राजपाल सहित आदि परिजन उपस्थित रहे।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments