दांता का 355वां स्थापना दिवस आज,स्मारिका का होगा विमोचन

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी        

दांतारामगढ़ (संस्कार सृजन) आज दांता का 355 वां स्थापना दिवस है। दांता को आज से 355 वर्ष पूर्व विक्रम संवत 1726 में आखातीज को ठाकुर अमरसिंह ने दांता के नाम से बसाया था। दांता पहले पंचगिरी के नाम से जाना जाता था। दांता के स्थापना के समय से ही यहां के  राजाओं द्वारा सभी जातियों के लोगों को लाकर बसाया गया और उन्हें उनके कार्यों के अनुसार रोजगार उपलब्ध करवाया ताकि सुनियोजित रूप से दांता की स्थापना हो सके व कस्बे की उन्नति हो सके।

चोर, डाकुओं के भय से दांता हमेशा मुक्त था। इसी कारण कई समाजों के लोग दूर-दूर से यहां आकर बस गये थे।  वर्षों पुराना सिलसिला आज भी जारी है, आज भी दांता में लोग बाहर से आकर यहां पर व्यापार व व्यवसाय करते हैं और सदा के लिए यही के होकर रह जाते हैं। जैसे दांता आने का सिलसिला है वैसे ही यहां से दूर-दराज देश के कोने- कोने में दांता कस्बे के महाजनों के अलावा अन्य समाजों के लोग भी व्यापार, व्यवसाय में वर्षों से लगे हुए हैं। वैसे दांता कस्बे में आवश्यकता की प्रत्येक वस्तु दांता के बाजार में आसपास के बड़े कस्बों के भावों में मिल जाती हैं। दांता कस्बे में मुस्लिम समुदाय के बहुत से परिवार हैं परंतु आज तक कभी सांप्रदायिक दुर्भावना किसी भी जाति में नहीं उभरी। दांता में दोनों सम्प्रदायों का सदियों से चला मेल-मिलाप, भाईचारा मिसाल के रूप में माना जाता हैं। 

वैसे तो दांता के सभी लोग स्वभाव से मस्त प्रकृति के हैं। लड़ाई-झगड़ा इनकी प्रकृति में नहीं हैं। लेकिन राजनीतिक दृष्टि से पक्ष एवं विपक्ष में हमेशा से टकराव रहता हैं। दांता कस्बे का 355 वां स्थापना दिवस व स्मारिका का विमोचन कार्यक्रम‌ शुक्रवार सुबह 11 बजे से 12 बजे तक राजदरबार हॉल दांता गढ़ में आयोजित किया जाएगा।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments