आतिशबाजी कर मनाया दांता का 355 वां स्थापना दिवस,स्मारिका का हुआ विमोचन

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी        

दांतारामगढ़ (संस्कार सृजन) दांता कस्बे का 355 वां स्थापना दिवस शुक्रवार को राजदरबार हॉल दांता गढ़ में मनाया गया। कार्यक्रम में पद्मश्री डॉ. सुंडाराम वर्मा, ठाकुर करण सिंह दांता, वरिष्ठ शिक्षक पंडित जयशंकर प्रसाद शर्मा, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी हेमाराम इंदुलिया, बीसीएमओ डॉ. अश्विनी स्वामी, प्रधान प्रतिनिधि प्रभुसिंह शेखावत, पूर्व सरपंच हरकचन्द झाझरी ने ठाकुर मदनसिंह दांता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर एवं पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। 


इस मौके पर पत्रकार व लेखक लिखासिंह सैनी, रमेश प्रजापत, प्रदीप सैनी, सुरेश नेमीवाल द्वारा दांता की ऐतिहासिक जानकारी पर लिखित दांता नगर स्मारिका का उपस्थित मंचासीन, गणमान्यजन, शिक्षाविद्, अधिकारियों द्वारा विमोचन किया गया। 355 वें स्थापना दिवस पर दांता के वरिष्ठ गणमान्य नागरिकों, शिक्षाविद्, अधिकारीगण, पत्रकारों, स्काउट का माला पहनाकर स्वागत किया गया। 

वहीं ठाकुर करण सिंह, पद्मश्री डॉ. सुण्डाराम वर्मा, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी हेमाराम इन्दुलिया, मुनान बिसायती ने दांता के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि दांता को आज से 355 वर्ष पूर्व विक्रम संवत 1726 में आखातीज को ठाकुर अमरसिंह ने दांता के नाम से बसाया था। दांता को आज भी राजर्षि ठाकुर मदनसिंह दांता के नाम से जाना जाता है। दांता पहले पंचगिरी के नाम से जाना जाता था। दांता के स्थापना के समय से ही यहां के राजाओं द्वारा सभी जातियों के लोगों को लाकर बसाया गया और उन्हें उनके कार्यों के अनुसार रोजगार उपलब्ध करवाया ताकि सुनियोजित रूप से दांता की स्थापना हो सके व कस्बे की उन्नति हो सके। 

सभी उपस्थितजनों ने पत्रकार व लेखक लिखासिंह सैनी, रमेश प्रजापत, प्रदीप सैनी, सुरेश नेमीवाल दांता का स्वागत सम्मान करते हुए इसे बहुत ही सराहनीय कदम बताया। सभी को स्मारिका व मिठाई वितरित की गई। मंच संचालन स्काउटर शिक्षक पीडी कुमावत ने किया। इस अवसर पर काफी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अन्त में आयोजकों ने सभी का आभार व्यक्त किया।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments