Asthma : अस्थमा की समस्या से राहत दिलाने में रामबाण हैं ये घरेलू नुस्खे

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी        

जयपुर (संस्कार सृजन) अस्थमा एक ऐसी समस्या है जिसमें व्यक्ति को सांस लेने में काफी दिक्कत होती है। बढ़ते प्रदूषण के कारण ज्यादातर लोग इससे पीड़ित हो रहे हैं। अब बच्चे भी इस बीमारी की चपेट में आ रहे है। ये एक गंभीर समस्या है, क्योंकि कई बार ये जानलेवा भी साबित हो सकती है। इस समस्या से बचे रहने के लिए फेफड़ों को हेल्दी रखना जरूरी है। हालांकि अगर किसी को पहले से ये दिक्कत है तो वह लोग कुछ घरेलू नुस्खों को अपना सकते हैं। माना जाता है कि इन तरीकों से काफी हद तक आराम मिल सकता है।

प्रतिकात्मक फोटो 

चक्र फूल : -

चक्र फूल अस्थमा की समस्या से निपटने में मदद कर सकता है। शहद के साथ इसे लेने पर यह अस्थमा से जुड़ी ब्रोन्कियल खांसी से निपटने में भी मदद कर सकता है। आयुर्वेद द्वारा किए जाने वाले इलाजों में इसका इस्तेमाल किया जाता है। 

अजवायन पत्ता :- 

अजवायन की पत्तियां अस्थमा के लक्षणों से राहत दिलाने में मदद कर सकती हैं। कुछ पत्तियों को पानी में उबालकर उसकी भांप लेने से अस्थमा में मदद मिल सकती है। यह छाती की जकड़न से राहत दिला सकता है। इसे अदरक, काली मिर्च और शहद के काढ़े के रूप में ले सकते हैं।

लौंग :-

लौंग का इस्तेमाल आमतौर पर भारतीय रसोई में खूब किया जाता है। यह अस्थमा में भी मदद कर सकता है। इसका इस्तेमाल काढ़ा के तौर पर किया जा सकता है। इसके  लिए आप लौंग का दरदरा पाउडर, तुलसी की कुछ पत्तियां और काली मिर्च लें और उन्हें थोड़े से पानी में उबाल लें। अब इसे घूंट-घूंट करके पी लें।

मुलेठी :-

मुलेठी में अस्थमा में मदद करने की क्षमता हो सकती है। आयुर्वेदिक चिकित्सक द्वारा मुलेठी की जड़ से बनी चाय की पीने की सलाह दी जाती है। चाय बनाने के लिए आप इसकी जड़ लें और उसे पानी में उबालें। इस चाय को पीने से अस्थमा में फायदा हो सकता है। 

चेतावनी : इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीकों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें। अमल करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments