राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत ब्लॉक नीमकाथाना का वार्षिक अधिवेशन और वार्षिक निर्वाचन हुआ सम्पन्न

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी        

नीमकाथाना (संस्कार सृजन) राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत ब्लॉक नीमकाथाना का वार्षिक अधिवेशन एवं वार्षिक चुनाव शहीद जे.पी.यादव राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नीमकाथाना में संपन्न हुआ।


जिला मंत्री सुरेंद्र कुमार सैनी ने बताया कि इस दौरान अशोक कुमार मिठारवाल प्रधानाचार्य चुनाव अधिकारी के रूप में उपस्थित रहे तथा उनके निर्देशन में सर्वसम्मति से एक ऊर्जावान ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन निम्नानुसार किया गया।

जिसमें अध्यक्ष- मौजीराम वर्मा, मंत्री- विकास कुमार मीणा, कोषाध्यक्ष-  सांवरमल सैनी, सभाध्यक्ष- गुरु दत्त शर्मा, उपसभाध्यक्ष- अमि चंद जाट, उपाध्यक्ष- धर्मेंद्र यादव एवं इंद्रराज सैनी, संघर्ष समिति संयोजक- राजेन्द्र सामोता, उप संयोजक- अर्जुन लाल सिराधना, महिला मंत्री- किरण लांबा एवं इंदिरा जाट, उच्च माध्यमिक विद्यालय प्रतिनिधि- बाबूलाल भारद्वाज, उच्च प्राथमिक विद्यालय प्रतिनिधि- राकेश जाट, प्राथमिक विद्यालय प्रतिनिधि- सोम देवी वर्मा, संस्कृत शिक्षा प्रतिनिधि- कालूराम वर्मा, शारीरिक शिक्षक प्रतिनिधि- झाबरमल मीणा, प्रवक्ता- रजनीश शर्मा, संगठन मंत्री- योगेश शर्मा, राजू देवी, पुरुषोत्तम सोनी एवं विजय कुमार तथा मीडिया प्रभारी- छीतर मल वर्मा को बनाया गया।

मौजीराम वर्मा - ब्लॉक अध्यक्ष

वार्षिक अधिवेशन के दौरान जिला अध्यक्ष बाबूलाल गुर्जर और जिला संयोजक नरेंद्र यादव ने संगठन की रीति-नीति के बारे में विस्तार से बताया। निर्वाचन के दौरान सावित्री बाजारणिया, भारती यादव, मदन लाल आर्य, मुकेश कुमार जांगिड़, मोहनलाल डांडिया, दिलीप तिवाड़ी, हरफूलसिंह सहित अनेकों शिक्षक उपस्थित रहे। 

चुनाव अधिकारी ने नव निर्वाचित कार्यकारिणी को संगठन की रीति-नीति में विश्वास करते हुए शिक्षक हित में कार्य करने की शपथ दिलाकर उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाओं सहित बधाईयां दी गई।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments