राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लोहरवाडा का 12वीं कला वर्ग में रहा उत्कृष्ट परिणाम

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी        

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लोहरवाडा का 12वीं कला वर्ग में उत्कृष्ट परिणाम रहा है | विद्यालय की छात्रा बिंदिया गोस्वामी ने विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया | बिंदिया गोस्वामी ने 92.40% अंक प्राप्त किये | दूसरे स्थान पर ज्योति कंवर ने 88.20% अंक प्राप्त किये | हंसिका तंवर ने 87.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर कक्षा में तीसरा स्थान प्राप्त किया | दिव्या शर्मा ने 87% अंक प्राप्त कर चौथा स्थान, प्रियंका यादव ने 84.20% अंक, युवराज सिंह ने 81.40%, चंदा प्रजापत ने 79% , रेखा कंवर ने 77%, ममता यादव ने 75.60%, प्रियंका बुनकर ने 75.60%, शिवांशी यादव ने 75.20% , रितु कुमावत ने 75 % अंक प्राप्त किए |  l 12 विद्यार्थियों ने 75%  से ऊपर अंक अर्जित किये |

सभी विद्यार्थियों को प्रधानाचार्य डॉ. अमृता जोशी ने माला पहनाकर, पारितोषिक देकर एवं मिठाई खिलाकर बधाई एवं  शुभकामनाएं दी | डॉक्टर जोशी ने कहा कि हमारे विद्यालय की 11 छात्राएं इस बार गार्गी पुरस्कार के लिए चयनित होगी जिन्होंने 75 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित किए हैं | 21 छात्र प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए एवं 7 विद्यार्थी द्वितीय श्रेणी से उत्तीर्ण हुए हैं | विद्यालय का परीक्षा परिणाम 96.55% रहा | उन्होंने सभी अध्यापकों को भी इस अवसर पर बधाई दी कि उन सभी के सामूहिक प्रयास से ही यह सफलता अर्जित कर पाए | प्रधानाचार्य डॉ. जोशी ने इन सभी विद्यार्थियों के घर जाकर बधाई दी |

इस अवसर पर मोहनलाल यादव अध्यापक , रामस्वरूप बुनकर वरिष्ठ अध्यापक एवं राजस्थान शिक्षक महासंघ के प्रदेश संयुक्त मंत्री चंद्रभान सिंह नाथावत भी मौजूद रहे |

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments