हेलिकॉप्टर पर चढ़ने के दौरान गिरीं CM ममता बनर्जी, पैरों में लगी चोट

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी        

दुर्गापुर / पश्चिम बंगाल (संस्कार सृजन) पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को चुनाव प्रचार के दौरान हल्की चोट आई है। पश्चिम बंगाल की सीएम लोकसभा चुनाव प्रचार के लिए दुर्गापुर में थीं। वहां से दूसरी चुनावी रैली को संबोधन करने के लिए ममता बनर्जी अपने हेलीकॉप्टर में चढ़ने के बाद सीट लेते समय फिसल गईं और गिर गईं।इस हादसे के दौरान उन्हें मामूली चोट आई है।

इससे पहले अभी हाल ही में मुख्यमंत्री अपने आवास पर हादसे का शिकार हो गई थीं। उनको फौरन कोलकाता के एसएसकेएम अस्पताल पहुंचाया गया था। उनके सिर पर टांके लगाने पड़े थे।

इस साल की शुरुआत में भी वह एक सड़क हादसे में घायल हो गई थीं। वह एक सरकारी कार्यक्रम से लौट रही थीं। इस दौरान कोहरे की वजह से उनके ड्राइवर ने अचानक ब्रेक लगा दिया तो उनका सिर टकरा गया। इससे वह घायल हो गई थीं। तीन साल पहले विधानसभा चुनाव के दौरान भी उनके साथ ऐसी ही एक घटना हो गई थी। वह अपने चुनाव क्षेत्र नंदीग्राम में थीं। वहां उनको चोट लगने से उनके पैरों में फ्रैक्चर हो गया था। इसकी वजह से पूरे चुनाव के दौरान वह व्हील चेयर पर ही अपना कैंपेन पूरा कीं।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments