लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा ने वकील उज्ज्वल निकम को दिया टिकट

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी        

मुंबई (संस्कार सृजन) भाजपा ने मुंबई नॉर्थ सेंट्रल से मशहूर वकील उज्ज्वल निकम को टिकट दिया है। 2019 में भाजपा ने इस सीट से पूनम महाजन (दिवंगत प्रमोद महाजन की बेटी) को टिकट दिया था। पूनम ने जीत भी दर्ज की थी।

उज्ज्वल निकम ने 26/11 मुंबई हमले के दोषी आतंकी अजमल कसाब के खिलाफ केस लड़ा था और उसे फांसी दिलाई थी।

उज्ज्वल निकम की बात करें तो वह अपने लंबे और शानदार कानूनी करियर में कई ऐतिहासिक मामलों से जुड़े रहे हैं। इनमें 1993 बॉम्बे बम विस्फोट, गुलशन कुमार हत्याकांड, प्रमोद महाजन हत्याकांड और 2008 मुंबई हमलों सहित कई मामले शामिल हैं। इनके अलावा, वह 2013 मुंबई सामूहिक बलात्कार मामले में भी विशेष लोक अभियोजक थे। उज्जवल निकम को 2016 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। उज्जवल निकम जलगांव से हैं और पिछले चुनाव में बीजेपी उन्हें जलगांव से उम्मीदवार बनाने पर विचार कर रही थी।

बीजेपी ने मौजूदा सांसद पूनम महाजन को हटाने का फैसला किया है। बताया जा रहा है कि उनके खिलाफ भाजपा के कई चुनाव सर्वे में नेगेटिव रेटिंग दिखाई गई है। पूनम महाजन ने 2014 और 2019 में कांग्रेस की प्रिया दत्त को हराकर सीट जीती जो 2009 से 2014 तक यहां से सांसद थीं। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि इस सीट के लिए बॉलीवुड अदाकारा माधुरी दीक्षित से भी संपर्क किया गया था। मुंबई भाजपा प्रमुख आशीष शेलार के नाम पर भी चर्चा हो रही थी लेकिन उन्होंने कथित तौर पर चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments