अरविन्द केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने संभाली AAP की चुनावी कमान

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी        

नई दिल्ली (संस्कार सृजन) लोकसभा चुनाव के दौरान दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अनुपस्थिति में उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल आज से आम आदमी पार्टी (आप) के लिए प्रचार शुरू करेंगी। 'आप' नेता और दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री आतिशी ने कहा कि सीएम की पत्नी शनिवार को पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से मेगा रोड शो के जरिये चुनाव प्रचार शुरू करेंगी।

पार्टी कार्यालय में आयोजित पत्रकारवार्ता में शुक्रवार को आतिशी ने कहा कि आचार संहिता लगने के तुरंत बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया गया। भाजपा नहीं चाहती थी कि सीएम चुनावी मैदान में उतरकर प्रचार करें, इसलिए एक झूठे केस में उन्हें गिरफ्तार किया गया। अब तक उनके खिलाफ कोई सबूत नहीं मिला है। उनकी गिरफ्तारी के विरोध में जनता से आशीर्वाद और पार्टी उम्मीदवारों के लिए वोट मांगने के लिए उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल खुद लोकसभा चुनाव में उतर रही हैं। वह पहला रोड शो पूर्वी दिल्ली में करेंगी।

उसके बाद पश्चिमी दिल्ली में 28 अप्रैल को प्रचार के लिए जाएंगी। इसके बाद पूरी दिल्ली में जनता से ‘जेल का जवाब वोट से’ देने की अपील करते हुए केजरीवाल के लिए आशीर्वाद भी मांगेंगी। आतिशी ने कहा कि मुख्यमंत्री के गिरफ्तारी की साजिश का दांव भी भाजपा पर उलटा पड़ गया है। पूरे देश में जनता केजरीवाल की गिरफ्तारी का विरोध कर रही है। जनता ‘जेल का जवाब वोट से’ देने का मन बना चुकी है। उन्होंने कहा कि दिल्ली, पंजाब, गुजरात समेत पूरे देश में लोग केजरीवाल व इंडिया गठबंधन के उम्मीदवारों के साथ खड़े हैं।

नेता प्रतिपक्ष ने मुख्यमंत्री पर निशाना साधा दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने शुक्रवार को बयान जारी किया कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की एक और गारंटी टूट गई है।

उन्होंने कहा था कि उनके परिवार का कोई सदस्य राजनीति में नहीं आएगा, लेकिन ईडी द्वारा गिरफ्तारी के बाद उन्होंने अपनी पत्नी को राजनीति में उतार दिया है। चुनाव में स्टार प्रचारक बनाकर उतारने के साथ वह उन्हें मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments