भारतीय वनस्पति सर्वेक्षण जोधपुर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

जोधपुर / जयपुर (संस्कार सृजन) भारतीय वनस्पति सर्वेक्षण जोधपुर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कार्यालय अध्यक्ष डॉ एस एल मीणा के द्वारा महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए अतिथियों के स्वागत अभिवादन से किया गया तथा भारतीय वनस्पति सर्वेक्षण में ख्यात नाम वैज्ञानिक जानकी अमल के बारे में जानकारी देते हुए संस्थान के द्वारा महिला सम्मान और महिला को समान अवसर देने पर अपने विचार रखें। 

मुख्य अतिथि के रूप में ख्यातनाम साहित्यकार और लेखिका डॉ पद्मजा शर्मा के द्वारा वर्तमान में नारी विमर्श तथा पुरुष प्रधान समाज की चली आ रही मानसिक अवधारणा को स्पष्ट करते हुए कहा कि समाज का ताना बाना नारी के इर्द-गिर्द घूमता है। नारी विमर्श पर "औरत" एवं अन्य कविताओं की प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर डॉ शर्मा के द्वारा नारी के हक और अधिकारों के संघर्षों को जीवंत कर दिया। पहला सुख निरोगी काया की अवधारणा को साक्षात करते हुए एम्स हॉस्पिटल की वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ मीनाक्षी शर्मा के द्वारा आयुर्वेद और परंपरागत चिकित्सा के माध्यम से महिला स्वास्थ्य पर व्याख्यान प्रस्तुत किया गया। 

डॉ मीनाक्षी शर्मा के द्वारा आयुर्वेद के विकास, पंचकर्म चिकित्सा, कोविड और कैंसर के क्षेत्र में आयुर्वेद के सहयोग पर प्रकाश डालने के साथ ही महिला स्वास्थ्य और महिला के शारीरिक मानसिक विकास पर आयुर्वेद की महता व्याख्यान प्रस्तुत किया। 

मासिक धर्म, युवावस्था, गर्भवती महिला तथा बाल विकास पर विस्तार से जानकारी देते हुए आयुर्वेद को जीवन शैली के रूप में अपनाने हेतु व्याख्यान प्रस्तुत किया। डॉ पुष्पा कुमारी वैज्ञानिक- ई ने भारत सरकार के द्वारा किए जा रहे प्रयासो पर प्रकाश डालते हुए महिला नीति 2016 पर व्याख्यान प्रस्तुत किया।  

जगदीश यादव के द्वारा महिला अधिकारों के लिए संवैधानिक प्रावधान एवं नीतियों पर प्रकाश डालते हुए विचार रखे गए। तथा "मां की विवशता" कविता प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों के साथ ही संस्थान की महिला अधिकारियों और कर्मचारियों को शाल उढ़ाकर सम्मानित किया गया। 

महिला दिवस के इस कार्यक्रम में डॉ चंदन सिंह, डॉ रवि किरण अरिगेला, डॉ आर के सिंह, डॉ पुरुषोत्तम डेरोलिया, भंवरू बक्स, जगदीश यादव, इति जाल, नीतू शर्मा, जसपाल सिंह, सुमन यादव, हर्षित कुलश्रेष्ठ,  सौरभ कुमार, पंकज सक्सेना, रतनलाल, करतार सिंह, लिखना राम, प्रेमलाल, लेखराज सहित समस्त अधिकारियों कर्मचारियों ने कार्यक्रम में सहभागिता की। कार्यक्रम का धन्यवाद प्रस्ताव डॉ पुष्पा कुमारी के द्वारा किया गया। कार्यक्रम का समन्वय एवं संचालन जगदीश यादव के द्वारा किया गया।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments