जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
जयपुर (संस्कार सृजन) दो दिन तक मौसम का मिजाज बदला-बदला रहेगा। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से 25 जिलों में आंधी और बारिश-ओलावृष्टि के आसार हैं। मौसम विभाग ने 1 और 2 मार्च को येलो ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
वहीं दूसरी ओर गुरुवार को बाड़मेर, जालोर और डूंगरपुर में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। बाड़मेर में 34.5 और जोधपुर 33.1 डिग्री पारा रहा। नौ शहरों में भी पारा 30 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया है।
मौसम केन्द्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा का कहना है कि मजबूत वेदर सिस्टम 1 मार्च से एक्टिव होगा। राज्य में तेज बारिश और आंधी के आसार हैं। इनमें से 19 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट और 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
- 1 मार्च का येलो अलर्ट... बाड़मेर, जालोर, जोधपुर, नागौर, सीकर, अजमेर, जयपुर, भीलवाड़ा, टोंक, बूंदी, कोटा, झालावाड़, बारां, सवाई माधोपुर, करौली, दौसा, अलवर, भरतपुर, धौलपुर में बारशि का येलो अलर्ट जारी है।
- 2 मार्च को बीकानेर, गंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, नागौर, सीकर, जयपुर, अजमेर, पाली, जालोर, सिरोही, राजसमंद, भीलवाड़ा, टोंक, सवाई माधोपुर, बूंदी, कोटा, बारा में येलो ऑरेंज अलर्ट है।
किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.
बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !
हमसे जुड़े :-




